spot_img

बिहार के सभी Universities को नई व्यवस्था से सुधार देंगे राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, दे दी कर्मियों और शिक्षकों को बड़ी सौगात…खुशखबरी की नई व्यवस्था शुरू

spot_img
- Advertisement -

बिहार के नए राज्यपाल सह सभी विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर (Governor Rajendra Vishwanath Arlekar) ने अपने विश्वविद्यालयोें में कार्यरत कर्मियों और शिक्षकों को बड़ा तोहफा दिया है। अपने कम समय के कार्यकाल में ही उन्होंने विश्वविद्यालयों पर जिस गहराई से नजर दौड़ाई है कर्मियों और शिक्षकों की परेशानी जाना है, शैक्षणिक माहौल में बदलाव (improve the universities with the new system) के संकेत दिए हैं। इसकी चहुंओर चर्चा है।

- Advertisement -

मगर सबसे बड़ी खबर यह है कि पूरे प्रदेश के विश्वविद्यालयों (University) के शिक्षकों और कर्मचारियों अब सेवानिवृत्ति के दो महीने पहले ही पेंशन के कागजात तैयार हो जाएंगें। यानी अब अब रिटायरमेंट के बाद पेंशन और सेवांत लाभ के लिए चक्कर नहीं लगाना होगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार में बड़ा सुरक्षा अलर्ट! अब 11 प्रमुख धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक स्मारकों की BSAP संभालेगी कमान, जानें क्या बदलेगा?

साथ ही नोडल अधिकारी अब पेंशन और सेवांत लाभ के भुगतान और लंबित मामलों के निष्पादन से जुड़ी रिपोर्ट प्रतिदिन राजभवन सचिवालय को ई-मेल के जरिए से भेजेंगे। इतना ही नहीं, राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों को हर दिन की प्रगति रिपोर्ट राजभवन भेजने का निर्देश देते कहा है कि अब सीधे इस पर राजभवन नजर रखेगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News मुजफ्फरपुर के गायघाट मैठी टोल पर 'बड़ा बवाल'! दरभंगा से पीछा कर रोकी कार, मादक जांच में परिवार का हंगामा

इसके तहत राजभवन के संयुक्त सचिव प्रवीण कुमार गुप्ता ने सभी विवि को पत्र जारी कर दिया है। इसमें कहा गया है कि शिक्षक और कर्मचारी जिस तारीख को रिटायर होने वाले हो, उससे दो महीने पहले ही उनकी पेंशन और सेवांत लाभ के कागजात तैयार करते हुए सेवानिवृत्ति के तुरंत बाद लाभार्थियों को दोनों तरह का भुगतान करें।

यह भी पढ़ें:  Bihar FIR Withdrawal प्रदर्शनकारी छात्रों के लिए बड़ी खबर GOOD NEWS! बिहार सरकार ने NEET/UG आंदोलन के मुकदमे वापस लिए |छात्रों पर दर्ज सभी FIR और नोटिस होंगे वापस

वहीं, पत्र में संयुक्त सचिव ने सभी लंबित मामले निपटाने के लिए नई व्यवस्था अपनाने का गाइडलाइन भी दिया है। अब, पेंशन और सेवांत लाभ के लिए विवि में बने कोषांग के नोडल अधिकारी लंबित मामलों का निबटारा आवेदन मिलने के पंद्रह दिनों के अंदर सबकुछ का निष्पादन करेंगे।

दरअसल, पिछले दिनों कुलपतियों के साथ बैठक में पेंशन और सेवांत लाभ के लंबित मामलों पर कुलाधिपति राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने नाराजगी जताई थी। इसके बाद यह कार्रवाई हुई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बांकीपुर में नीतीश कुमार का मास्टरस्ट्रोक! NDA के लिए ये संदेश बदल देगा खेल?

Bankipur By-Election: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में एक वीडियो संदेश जारी किया है। उन्होंन#BankipurByElection,#NitishKumar,#BiharPolitics

पटना मेट्रो की बड़ी खुशखबरी! इस महीने से खेमनीचक स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन, 8 टनल भी तैयार

Patna Metro: पटना मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी खबर! खेमनीचक स्टेशन पर अक्टूबर-नवंबर तक मेट्रो का ठहराव शुरू हो जाएगा. 8 टनल का काम नवंबर तक पूरा होगा, जिससे भूमिगत मेट्रो का#PatnaMetro,#BiharNews,#MetroUpdate

Bihar Shravani Mela देवघर यात्रा होगी अब और आसान! रेलवे ने बिहार के लिए चलाईं 12 नई ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

Bihar Shravani Mela: श्रावणी मेला 2026 के लिए भारतीय रेलवे ने बिहार के लाखों श्रद्धालुओं को बड़ी राहत दी है। 28 जुलाई से 30 सितंबर तक 12 जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिससे बाबा#BiharShravaniMela,#DeogharSpecialTrains,#IndianRailways

बांकीपुर उपचुनाव: बस आज का दिन! कौन बनेगा पटना का किंग? भाजपा, राजद और प्रशांत किशोर ने झोंकी पूरी ताकत

Bihar Bankipur By-election: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज चुनाव प्रचार थम जाएगा। भाजपा, राजद और जन सुराज के शीर्ष नेताओं ने मतदाताओं को साधने के लिए पूरी ताकत झोंक दी#BiharBankipurByeElection,#BankipurChunav,#BiharPolitics