spot_img

जेल में बंद कैदी का सेल्फी वायरल, हकीकत यही है मगर छापेमारी में मिला क्या खैनी, गुटखा, पराग

spot_img
- Advertisement -

जेल में बंद कैदी का सेल्फी वायरल, हकीकत यही है मगर छापेमारी में मिला क्या खैनी, गुटखा, पराग पटना, दरभंगा देश्ज टाइम्स टीम। समस्तीपुर मंडलकारा सहित दलसिंहसराय व रोसड़ा उपकारा में भी छापेमारी की गई। लगभग डेढ़ घंटे तक चली इस छापेमारी में कोई भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं किया गया।

- Advertisement -

मंडलकारा में जहां डीएम चंद्रशेखर सिंह के नेतृत्व में कई थाने की पुलिस ने छापामारी की. वहीं, रोसड़ा और दलसिंह सराय उपकारा में एसडीओ और डीएसपी के नेतृत्व में छापामारी की गई। इसके अलावा सासाराम के मंडल कारा में जिलाधिकारी व आरक्षी अधीक्षक ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस के जवान भी उपस्थित थे।जेल में बंद कैदी का सेल्फी वायरल, हकीकत यही है मगर छापेमारी में मिला क्या खैनी, गुटखा, पराग कोई भी आपत्तिजनक सामान नहीं मिला।  बताते चलें कि मंडल कारा सासाराम में 50 से अधिक नक्सली बंद हैं। इसके अलावा आए दिन सूचना मिलती रहती है कि कई कुख्यात अपराधी जेल में मोबाइल का भी उपयोग करते हैं। नवादा जेल में बंद कैदी के सेल्फी का फोटो वायरल होने के बाद बिहार के सभी जेलों में अभियान चलाकर छापेमारी की गई।

- Advertisement -

इसी कड़ी में बिहारशरीफ मंडलकारा में भी डीएम योगेंद्र सिंह, एसपी नीलेश कुमार और एएसपी अभियान सत्यप्रकाश मिश्र के नेतृत्व में छापेमारी कर सभी वार्डो की सघन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान खैनी तम्बाकू और खाने पीने के सामान के अलावे कुछ भी बरामद नहीं हुआ। जेल में बंद कैदी का सेल्फी वायरल, हकीकत यही है मगर छापेमारी में मिला क्या खैनी, गुटखा, परागइस दौरान डीएम और एसपी ने वॉच टॉवर सहित अन्य जगहों की भी तलाशी ली। बक्सर में छापेमारी सुबह करीब साढ़े 10 बजे से शुरू की गई। छापेमारी के दौरान सभी वार्डो की गहन तलाशी ली गयी। छापेमारी का नेतृत्व जिलाधिकारी राघवेंद्र सिंह व एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा कर रहे थे।

- Advertisement -

जेल से मोबाइल के माध्यम से विभिन्न अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने और जेल से रंगदारी मांगने जैसी बातें सामने आते रहती हैं। इसके अतिरिक्त जेल में कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए जाने को लेकर प्रशासन समय समय पर इस तरफ के अभियान चलाता रहता है। बक्सर केंद्रीय कारा समेत उत्तर बिहार के कई जेलों में गुरुवार को छापेमारी की गई. इस दौरान कैदियों में हड़कंप रहा। इधर, मुजफ्फरपुर सहित उत्तर बिहार के कई जेल में गुरुवार को छापेमारी की गई। इस दौरान कैदियों में हड़कंप रहा। जेल में बंद कैदी का सेल्फी वायरल, हकीकत यही है मगर छापेमारी में मिला क्या खैनी, गुटखा, परागमुजफ्फरपुर के अमर शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में गुरुवार की सुबह औचक छापेमारी की गई। छापेमारी का नेतृत्व जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष और वरीय पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार कर रहे थे। उनके साथ अन्य प्रशासनिक व काफी संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल थे। विभिन्न वार्डों से खैनी, पान मसाला, मोबाइल चार्जर, ताश के पत्ते, चुनौटी, कुछ नगदी व अन्य सामान बरामद किए गए। दरभंगा के बेनीपुर उपकारा में एसडीओ व डीएसपी ने छापेमारी की, लेकिन कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। वहीं, पूर्वी चंपारण के केंद्रीय कारा में भी छापेमारी की सूचना है। इस दौरान कई थानों की पुलिस केंद्रीय कारा के वार्डों की जांच में जुटी हुई है।जेल में बंद कैदी का सेल्फी वायरल, हकीकत यही है मगर छापेमारी में मिला क्या खैनी, गुटखा, पराग

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime प्रेम विवाह बना जान का दुश्मन! दरभंगा में खुला पत्नी का खौफनाक राज, पति की पीट-पीटकर हत्या

Darbhanga Crime: दरभंगा में एक प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत हुआ। शादी के 10 महीने बाद युवक को पता चला कि उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा है, जिसके बाद ससुरालियों की पिटाई से उसकी मौत#DarbhangaCrime,#BiharNews,#LoveMarriage

Darbhanga Train Fire कोलकाता से दरभंगा आ रही मैथिली एक्सप्रेस में आग की अफवाह! जमुई में यात्रियों ने खिड़की-दरवाजे से कूदकर बचाई जान- मची...

Jamui Train Fire: जमुई स्टेशन पर मैथिली एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से भारी भगदड़ मच गई। यात्री जान बचाने के लिए खिड़की-दरवाजों से कूदने लगे। बाद में पता चला कि यह धुआं ब्रेक#JamuiNews,#MaithiliExpress,#TrainPanic

BPSC का बंपर रिजल्ट! बिहार में 181 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, देखें लिस्ट

Bihar BPSC Result: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं के नतीजे जारी किए हैं। असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 57 और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के 124 अभ्यर्थी अगले चर#BiharBPSCResult,#BPSCExam,#BiharJobs

बिहार के किसानों को बंपर फायदा! 7490 एकड़ में बढ़ेगी गन्ने की खेती, सरकार ने दिया 14.90 करोड़ का तोहफा

Bihar Sugarcane Farming: बिहार सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए 14.90 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इससे 7490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का विस्तार होगा, जिससे किसानों को#BiharSugarcane,#FarmerIncome,#BiharAgriculture