गया, देशज टाइम्स। गया जिले के डोभी थाना के हरदवन गांव में गुरुवार को जहरीली चाय पीने से भाई और बहन की मौत हो गई। दोनों के दादा को गंभीर स्थिति में गया के मगध मेडिकल कालेज सह अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। डोभी थाना के एसएचओ राहुल रंजन ने मीडियाकर्मियों को बताया कि घटना की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कालेज में भर्ती भागीरथ का बयान लेने का प्रयास मेडिकल थाना के पुलिस अधिकारी कर रहे हैं। मृतकों में अंजली कुमारी उम्र दस वर्ष और अंजली का छोटा भाई धनराज कुमार की उम्र आठ वर्ष है। 65 वर्षीय दादा भागीरथ महतो की स्थिति नाजुक बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार भागीरथ महतो ने अपनी पोती अंजली कुमारी को गुरुवार की सुबह चाय बनाने के लिए कहा। अंजली ने चाय की पत्ती की जगह थाइमेट डाल दी। कीटनाशक युक्त चाय पीने से भागीरथ महतो,पोती अंजली कुमारी व पोता धनराज कुमार की तबीयत बिगड़ गई। तीनों को चक्कर आने लगा।उल्टी होने लगी और अंजली की मौत घर पर ही हो गई। ग्रामीण तीनों को अस्पताल ले गए।। चिकित्सकों ने अंजली की मौत की पुष्टि कर दी। इलाज के दौरान धनराज की मौत हो गई। भागीरथ महतो को बेहतर इलाज के लिए गया के मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। मृतकों का पिता अखिलेश प्रसाद गांव से बाहर रहकर मजदूरी का काम करता है। मां अनीता देवी अपने चार साल के बच्चे के साथ बुधवार की शाम को अपने मायके गई थी। वहां उसकी बुआ छत से गिर कर जख्मी हो गई थी। मायका झारखंड के चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के कोबना गांव में है।
Darbhanga Crime: दरभंगा में एक प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत हुआ। शादी के 10 महीने बाद युवक को पता चला कि उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा है, जिसके बाद ससुरालियों की पिटाई से उसकी मौत#DarbhangaCrime,#BiharNews,#LoveMarriage
Jamui Train Fire: जमुई स्टेशन पर मैथिली एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से भारी भगदड़ मच गई। यात्री जान बचाने के लिए खिड़की-दरवाजों से कूदने लगे। बाद में पता चला कि यह धुआं ब्रेक#JamuiNews,#MaithiliExpress,#TrainPanic
Bihar BPSC Result: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं के नतीजे जारी किए हैं। असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 57 और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के 124 अभ्यर्थी अगले चर#BiharBPSCResult,#BPSCExam,#BiharJobs
Bihar Sugarcane Farming: बिहार सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए 14.90 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इससे 7490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का विस्तार होगा, जिससे किसानों को#BiharSugarcane,#FarmerIncome,#BiharAgriculture
You must be logged in to post a comment.