दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। बांस-बल्ले से हमला कर चचेरे भाई का सिर फोड़ देने का मामला सामने आया है। समाज में रहने वाले ऐसे ही लोगों का मनोबल काफी बढ़ा रहता है, जिन्होंने पूर्व में कई अपराध किया हो और थाने में मामला रहने के बावजूद पुलिसिया कार्रवाई नदारद हो।
इस कारण असमाजिक तत्वों का उत्पात बढ़ जाता है। ऐसा ही एक मामला विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के काफोगंज मुहल्ले से सामने आ रहा है। काफोगंज मुहल्ले में रहने वाले रामनाथ साह ओर इनके पुत्र अमन साह की उत्पात से लोग परेशान रहते हैं।
अमन साह व इसके परिवार के दुर्व्यवहार से लोग खासे नाराज रहते हैं, पर लोग अपना इज्जत बचाने और पुलिसिया दांव पेंच से भागते हैं, जिसका फायदा अमन और उसके परिवार उठाते हैं।
लड़कियों के साथ छेड़खानी और महिलाओं के साथ मारपीट की घटना अक्सर होती रहती है। इसी क्रम में गुरुवार की शाम रामनाथ साह के पुत्र अमन साह ने गाली-गलौज करते हुए अपने ही चाचा राजा साह ओर चचेरे भाई पर बांस बल्ले से हमला कर दिया।
चाचा राजा साह तो बाल-बाल बच गये लेकिन इस हमले में चचेरा भाई राजन कुमार का सिर फट गया। और वह लहूलुहान हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से निजी अस्पताल में उसे प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार, अमन साह ओर उसके पिता रामनाथ साह सहित परिवार पर पूर्व से कई गंभीर मामले थानाओं में दर्ज है।
कुछ महीनों पूर्व भी बाहर से अपराधियों को बुलवाकर अमन साह की ओर से अपने ही रिश्तेदार की लड़की के साथ बुरी नीयत से दुर्व्यवहार व मारपीट कर जख्मी कर देने का मामले सामने आया था।
इसके बाद त्वरित संज्ञान लेते हुए तत्कालीन पुलिस निरीक्षक सह विवि थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश झा ने प्राथमिकी दर्ज की थी, लेकिन समुचित कार्रवाई नहीं होने से उसका मनोबल काफी बढ़ा हुआ है। थानाध्यक्ष मदन प्रसाद ने कहा कि आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।







