spot_img

आम आदमी की मुसीबत…हमें अंगूठा दिखा रहे तीनों बंदर बापू के

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा में बंदरों का आंतक है। यहां तक कि एक बच्ची की मौत भी बंदर के कारण हो चुकी है बावजूद, धार्मिक आस्था के कारण कोई बंदर को मारने की सोच भी नहीं सकता। कई बार लोगों ने प्रशासन से गुहार लगाई। बंदरों की धरपकड़ आज तक नहीं हुई। लोग चाहते हैं कि बंदरों को पकड़ कर जंगलों में छुड़वा दिया जाए। इन दिनों एक दो नहीं, सैकड़ों की संख्या में कालोनियों में इस कदर विराजने लगे हैं कि वे अब आदमी के लिए मुसीबत बन गए हैं। यही नहीं, अब उनका व्यवहार चिड़चिड़ा भी हो गया है। कई बार तो घरों में घुसकर लोगों को लहूलुहान भी कर दे रहे हैं। बच्चे और बुजुर्ग सभी भय में है। नगर के दो दर्जन से अधिक कालोनियों में बंदरों के भय से लोगों का सड़क पर निकलना मुश्किल हो गया है। घरों के दरवाजे-खिड़की भी बराबर बंद रखना पड़ता है। आतंकी बंदरों के कारण घर की छत पर भी निकलते समय लोगों को डंडा लेकर निकलना पड़ रहा है। बिजली के तारों पर यूं कलाबाजी करते-फिरते है कि मत पूछिए, लेकिन सांस सूखती है कालोनी के लोगों की। कहीं आपस में तार सटे तो कालोनी की बिजली गुल, फिर बिजली के लिए दौड़धूप करनी होगी। लोगों का कहना है कि बंदरों की मौजूदगी से दिक्कत नहीं है, असल परेशानी उनके गुस्सैल मिजाज को लेकर है। वे हमले के साथ ही लोगों के मांस उधेड़ ले रहे है।

- Advertisement -

सेठों का हित साध रहे हैं तीनों बंदर बापू के!
युग पर प्रवचन लाद रहे हैं तीनों बंदर बापू के!
सत्य अहिंसा फांक रहे हैं तीनों बंदर बापू के!
पूंछों से छवि आंक रहे हैं तीनों बंदर बापू के!
दल से ऊपर, दल के नीचे तीनों बंदर बापू के!
मुस्काते हैं आंखें मीचे तीनों बंदर बापू के!
हमें अंगूठा दिखा रहे हैं तीनों बंदर बापू के!
कैसी हिकमत सिखा रहे हैं तीनों बंदर बापू के!

- Advertisement -

आम आदमी की मुसीबत...हमें अंगूठा दिखा रहे तीनों बंदर बापू के

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: Cyber Fraud ने उड़ाए 70 हजार: दरभंगा में बिना OTP खाते से पैसे गायब!

Cyber Fraud: बिहार के बिरौल में एक बार फिर साइबर अपराधियों ने अपनी शातिराना...

Bhagalpur News: धरती, धड़कन, स्याही, सलाम…बाबा तिलका…खाम खुंटी काना हो! @ Deshaj Times Special Ep. 17 @ कब मिलेगी बाबा Tilka Manjhi की आत्मा...

"बाबा तिलका मांझी, खाम खुंटी काना हो" अतीत की चिंगारी, वर्तमान का आईना...भागलपुर से...

Darbhanga Murder: चाय वाले की हत्या में बड़ा खुलासा, मुजफ्फरपुर से हथियार के साथ पकड़ा गया शातिर

Darbhanga Murder: दरभंगा की बड़ी मिस्ट्री एक हत्या से जुड़ी सामने आई है। पुलिस...

बिहार हीटवेव का तांडव: 5 जिलों में रेड अलर्ट, 27 में बारिश-तूफान का येलो अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

बिहार हीटवेव: बिहार में इन दिनों मौसम का मिजाज काफी अजीबोगरीब बना हुआ है।...