spot_img

कुछ तो मजबूरियां रही होंगी, यूं कोई बेवफ़ा नहीं होता

spot_img
- Advertisement -

कुछ तो मजबूरियां रही होंगी, यूं कोई बेवफ़ा नहीं होता यही हालात हैं शहर के। नगर निगम के वश का नहीं रहा एक-एक कूड़े को चुन-चुनकर उठा लेना। एक तरफ लोग मानने को तैयार नहीं, दूसरी ओर निगम के अधिकारी हैं मानकर बैठे हैं कचरा तो रहेगा ही। कुछ लोग उठते हैं खुद कुदाल उठाते हैं सफाई दिखती है मगर चंद सिमटते जगहों तक ही। भले निगम कहे हर खास व आम को सूचित करे कि मैं इन दिनों कूड़ा नहीं फेंकता सफाई में व्यस्त हूं ,जब सब कर रहें हैं तो मैं क्यों पीछे रहूं जी मैं सफाई की नहीं कूड़ा जगह-जगह फेंकने की बात कर रहा। लोग यही सोच रहे जो होगा सो देखा जाएगा। वैसे सरकार को कुछ दिखता नहीं है। सब आंखों पर पट्टी बांध कर बैठे हैं। फिर भी यदि किसी को कुछ दिख जाएगा तो चांदी का जूता काम करेगा। इस जूते में हैं बड़े बड़े गुण। हर शहर, गांव, सड़क,वन सब में गंदगी व कूड़े की पूरे शहर में छाई बहार है, जिसमें जितनी हिम्मत हो उतना गंदगी कर लो खूब फेकों सड़क पर दूसरे ने गंदगी फैलाया तू क्यों रोना रोने के बजाए खुद भी कहीं गंदगी कर लो। मुझे एक सरकारी कारिंदे ने समझाया था, जब मैं शिकायत लेकर गया था, उसने यह भी कहा कि सड़कों पर गंदगी फेंकने के लिए शेर सा दिल नहीं बकरी सा दिल ही काफी है अरे  चिड़िया के दिल वाले नगर निगम के अधिकारी क्या खाकर गंदगी साफ करेंगे।कुछ तो मजबूरियां रही होंगी, यूं कोई बेवफ़ा नहीं होता

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर: SSP की छात्रों को चेतावनी! साइबर ठगों से बचने के लिए ‘ये 5 बातें’ हमेशा याद रखें

Bhagalpur Cyber Crime: भागलपुर के जिला स्कूल में 'साइबर स्मार्ट ट्यूसडे' कार्यक्रम आयोजित हुआ। SSP प्रमोद कुमार यादव ने छात्रों को साइबर ठगी से बचने के महत्वपूर्ण तरीके बताए, जिसमें O#BhagalpurNews,#CyberCrime,#BiharPolice

भागलपुर में ‘दरवाजा’ बना खूनी जंग की वजह, एक ही परिवार के 6 लोग हुए लहूलुहान!

Bhagalpur Violence: भागलपुर के आलमगीरपुर गांव में दरवाजा लगाने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।#BhagalpurViolence,#BiharNews,#FamilyDispute

Bihar Railway News कांवरियों के लिए बड़ी खबर! भागलपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन की सेवा दो दिन और बढ़ी

Bihar Railway News: कांवरियों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने भागलपुर-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की सेवा को दो अतिरिक्त दिनों तक बढ़ा दिया है, जिससे भीड़ से राहत मिलेगी.#BiharRailway,#ShravaniMela,#BhagalpurNews

दरभंगा की जीविका दीदियों ने कर दिखाया कमाल! 76 हजार तिरंगे बनाकर बढ़ा रहीं देश का मान

Darbhanga Har Ghar Tiranga: दरभंगा में 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत हजारों जीविका दीदियां 76,000 राष्ट्रीय ध्वज बना रही हैं। यह पहल उन्हें रोजगार और राष्ट्रसेवा का गौरवपूर्ण अवसर दे रही है#BiharNews,#DarbhangaHarGharTiranga,#JeevikaDidis