spot_img

गरीब को मरने की इसलिए जल्दी है साहब, कहीं जिंदगी की कशमकश में कफ़न महंगा ना हो जाए

spot_img
- Advertisement -

लाठियां वहीं चटकती है जहां गरीबों का बसेरा होता है। वो एक दौर था जब गरीबी पर तरस खाते थे लोग दौर अब यह आ गया गरीबी के नाम पर कफन बेचते हैं लोग। उम्मीद जिससे थी वो तो कब का गांधी टोपी पहने निकल लिए जो बचे लाल टोपी में गरीबों पर लाठियां सेंकने लगे। अरे देश को जानने वालों, हकीकत यही है, वो ग़रीबी से हर रोज़ मरता रहा, सर नगीने जड़ा ताज सजता रहा, राजनीति का स्तर है ऐसा गिरा आम इंसान इसमें उलझता रहा। रोटियों के लिए हम तरसते रहे, और गोदाम में धान सड़ता रहा।

- Advertisement -

बेटियां ब्याह की चाह में ही रहीं, बाप बूढ़ा रक़म को भटकता रहा। राह दुशवार भी हर क़दम पर मिली, गरीब बार-बार गिरता रहा फिर संभलता रहा। मगर यकीन मानिए ऐ मेरे दोस्त आज भी, तहजीब की मिसाल गरीबों के घर पे है, दुपट्टा फटा हुआ है मगर उनके सर पे है। ऐ सियासत… तूने भी इस दौर में कमाल कर दिया, गरीबों को गरीब अमीरों को माला-माल कर दिया। जनाजा बहुत भारी था उस गरीब का, शायद सारे अरमान साथ लिए जा रहा था। मगर यकीन मानिए, हमारे देश की मौजूदा हालात यही है, यहां गरीब को मरने की इसलिए भी जल्दी है साहब, कहीं जिंदगी की कशमकश में कफ़न महंगा ना हो जाए।गरीब को मरने की इसलिए जल्दी है साहब, कहीं जिंदगी की कशमकश में कफ़न महंगा ना हो जाए

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime प्रेम विवाह बना जान का दुश्मन! दरभंगा में खुला पत्नी का खौफनाक राज, पति की पीट-पीटकर हत्या

Darbhanga Crime: दरभंगा में एक प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत हुआ। शादी के 10 महीने बाद युवक को पता चला कि उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा है, जिसके बाद ससुरालियों की पिटाई से उसकी मौत#DarbhangaCrime,#BiharNews,#LoveMarriage

Darbhanga Train Fire कोलकाता से दरभंगा आ रही मैथिली एक्सप्रेस में आग की अफवाह! जमुई में यात्रियों ने खिड़की-दरवाजे से कूदकर बचाई जान- मची...

Jamui Train Fire: जमुई स्टेशन पर मैथिली एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से भारी भगदड़ मच गई। यात्री जान बचाने के लिए खिड़की-दरवाजों से कूदने लगे। बाद में पता चला कि यह धुआं ब्रेक#JamuiNews,#MaithiliExpress,#TrainPanic

BPSC का बंपर रिजल्ट! बिहार में 181 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, देखें लिस्ट

Bihar BPSC Result: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं के नतीजे जारी किए हैं। असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 57 और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के 124 अभ्यर्थी अगले चर#BiharBPSCResult,#BPSCExam,#BiharJobs

बिहार के किसानों को बंपर फायदा! 7490 एकड़ में बढ़ेगी गन्ने की खेती, सरकार ने दिया 14.90 करोड़ का तोहफा

Bihar Sugarcane Farming: बिहार सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए 14.90 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इससे 7490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का विस्तार होगा, जिससे किसानों को#BiharSugarcane,#FarmerIncome,#BiharAgriculture