spot_img

देखो आज फिर पीकर आया है, यही हाल होता है शराबी का …

spot_img
- Advertisement -

कहने को बिहार में पूर्ण शराब बंदी है मगर हकीकत यही है यहां आम व खास से लेकर पुलिसवाले, खद्दरधारी नेताजी से लेकर चूहे तक शराब के आज भी शौकीन हैं और छककर शराब पी रहे हैं। भले सरकार शराबबंदी के नारे लगा रही हो पुलिस वाले भी कारोबारियों के पीछे भागती दिखती हो मगर सच्चाई यही है यहां दारू बड़े आराम की चीज हो गई है। अब देखिए ना, कैमूर जिले में चूहे को इन दिनों कुछ ज्यादा ही शराब पीने की लत लगी हुई है। उन्हें देसी, विदेशी, बीयर और ब्रांडी में कोई फर्क नहीं मालूम है और वह अंधाधुंध शराब पीते जा रहे हैं। यहां स्थित एक गोदाम में भंडार करके रखे गए बियर के लगभग दो सौ केन गायब हो गए लेकिन सच मानिए ये चूहे नहीं चूहे की शक्ल में लाल टोपी वाले हैं जो छककर शराब पी रहे हैं। बिहार में अप्रैल 2016 से पूर्ण शराबंदी लागू है। यहां समय-समय पर पुलिस, आबकारी व अन्य संबंधित विभागों द्वारा छापेमारी करके बरामद की गई शराब व बियर को जब्त करके भंडारगृह में रखा जाता है। लेकिन चूहे की शक्ल में ये पुलिस वाले लगातार शराब गटक रहे हैं। हालात यह है कि, हर तरफ ख़ामोशी का साया है, जिंदगी में प्यार किसने पाया है, हम यादों में झूमते हैं और ज़माना कहता है , देखो आज फिर पीकर आया है. यही हाल होता है शराबी का …देखो आज फिर पीकर आया है, यही हाल होता है शराबी का …

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Ex PM मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन में मिली उच्चतम न्यायालय से क्लीन चिट ! पढ़िए -खरगे का पलटवार – बेदाग मनमोहन, मोदी...

Mallikarjun Kharge: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में उच्चतम न्यायालय से क्लीन चिट मिलने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री न#MallikarjunKharge,#ManmohanSingh,#PMModi

बांका Vigilance Raid: इंजीनियर हरेंद्र कुमार के 6 ठिकानों पर छापेमारी, पटना-वैशाली में मिली अकूत दौलत!

Bihar Vigilance Raid: बिहार के बांका में लघु जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता हरेंद्र कुमार के ठिकानों पर विशेष निगरानी इकाई ने छापा मारा है। आय से अधिक संपत्ति मामले में पटना और#BiharVigilance,#BankaNews,#Corruption

बिहार में अब दौड़ेंगी शुद्ध हवा- डीजल बसें बंद! 25 अगस्त से 75 इलेक्ट्रिक बसों का शुभारंभ | जानें आपके शहर का नंबर कब?

Bihar Electric Bus: बिहार में वायु प्रदूषण कम करने और सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया जा रहा है। 25 अगस्त को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 75 इलेक्ट्रिक बसों को हर#BiharElectricBus,#SamratChoudhary,#AirPollutionBihar

Bihar CM Samrat के सामने जनता का दर्द! खोला -पंचायत, प्रखंड और जिला अधिकारियों की शिकायत का पिटारा – न्याय नहीं मिल रहा!

Bihar CM: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में सहयोग शिविर के दौरान जनता की शिकायतें सुनीं। जमीन विवाद, सरकारी योजनाओं में देरी और प्रशासनिक लापरवाही से जुड़े मा#BiharCM,#SamratChaudhary,#SahyogShivir