spot_img

देश, राज्य बेहाल है, हल्ला भ्रष्टाचार का, करते हैं सब कोय, जो बदलें निज आचरण, हल्ला काहे होय

spot_img
- Advertisement -

मानवता हो पंगु जब, करे कौन आचार। नैतिकता हो सुप्त जब, जागे भ्रष्टाचार। प्रथा कमीशन घूस है, छूट करे सरकार। नैतिकता के पाठ का, है ज्यादा दरकार। जनता नेता भ्रष्ट है, भ्रष्ट लगे सब तंत्र। नेत्रहीन कानून है, दिखे कहां षडयंत्र। अपने समाज देश का, करो व्याधि पहचान। जनक व्याधि के आप ही, आपहि वैद्य महान। रिश्वत देना रोग है, रिश्वत लेना रोग। जीना दुष्कर जो करे, बनकर पामर योग। चूसे भ्रष्टाचार अब, खटमल जैसे खून। देश, राज्य बेहाल है, छोड़ो आप जुनून। हल्ला भ्रष्टाचार का, करते हैं सब कोय। जो बदलें निज आचरण, हल्ला काहे होय। घुसखोरी के तेज से, तड़प रहे सब लोग। रक्तबीज के रक्त ये, देते रहते रोग। नीलाम देश को कर दे ये, जो इनका बस चल जाए। भारत मां को कर शर्मिंदा, ये उसकी कोख लजाए. इस देश की है बीमारी, ये दानव अत्याचारी.खून चूसकर जनता का, ये अपना राज चलाए जो खाली रह गया इनका पेट, नरभक्षी भी बन जाए. इस देश की है बीमारी, देखो इनकी गद्दारी. गाय का चारा खाते ये, कोयले की कालिख लगाते ये, धरती माँ का सौदा कर, उसको भी नोच खाते ये. इस देश की है बीमारी, ये भूखे भ्रष्टाचारी।

- Advertisement -

देश, राज्य बेहाल है, हल्ला भ्रष्टाचार का, करते हैं सब कोय, जो बदलें निज आचरण, हल्ला काहे होय

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार पुलिस पर RJD विधायक भाई वीरेंद्र का तीखा हमला: ‘डायल 112 गश्ती नहीं, मटरगश्ती कर रही!’

Bihar Crime News: राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने बिहार में अपराध और कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरा। उन्होंने डायल 112 पर 'मटरगश्ती' का आरोप लगाया और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से कार#BiharNews,#BhaiVirendra,#BiharPolice

बिहार में जमीन रजिस्ट्री का 17 अगस्त से नया नियम! अब घर बैठे मिलेगी आपकी डिजिटल डीड| जानें कैसे – रजिस्ट्री की प्रक्रिया में...

Bihar Land Registry: बिहार में जमीन रजिस्ट्री का झंझट अब खत्म होने वाला है! 17 अगस्त तक सभी 141 कार्यालयों में पेपरलेस निबंधन लागू होगा। 75 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को घर बैठे ही#BiharLandRegistry,#PaperlessRegistry,#BiharNews

Bihar में 24 कैरेट सोना ₹1.53 लाख पार, क्या साल के अंत तक ₹1.60 लाख होगा? खरीदने से पहले जानें |सोने-चांदी के दामों में...

Patna Gold Price: पटना में सोने और चांदी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। 12 अगस्त को 24 कैरेट सोना 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार, जबकि चांदी 2.35 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर प#PatnaGoldPrice,#GoldSilverRate,#BiharNews

मुजफ्फरपुर NH-27 पर बड़ा हादसा टला! धू-धू कर जली चलती बस से 35 यात्रियों को बचाने वाला हीरो ड्राइवर! आप भी कहेंगे वाह!

Muzaffarpur Bus Fire: मुजफ्फरपुर के बरजी ओवरब्रिज पर चलती यात्री बस में भीषण आग लग गई। चालक की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से 35 यात्रियों की जान बच गई, कोई हताहत नहीं हुआ।#MuzaffarpurBusFire,#BiharNews,#NH27Accident