spot_img

मनरेगा का बोर्ड नहीं भुगतान नहीं विधायक शशिभूषण का अल्टीमेटम

spot_img
- Advertisement -

कुशेश्वरस्थान, देशज टाइम्स ब्यूरो। मनरेगा योजना शुरूआत करने से पूर्व योजना से संबंधित कार्य बोर्ड अवश्य लगवाएं। साथ ही जिस योजना में योजना से संबंधित बोर्ड नहीं लगवाता है वैसे योजना का भुगतान नहीं हो। यह बात प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रमुख प्रकोष्ठ में प्रमुख बिजल पासवान की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित पंचायत समिति की बैठक में पीओ लालमोहन राय को निर्देश देते हुए स्थानीय विधायक शशिभूषण हजारी ने कही। वहीं, विधायक ने शिवगंगा पोखर से दक्षिण पूर्व वाले जगह पर पार्क निर्माण के लिए योजना तैयार करने के लिए संबंधित पदाधिकारी से कही। वहीं, विधायक श्री हजारी ने दुर्गा पोखर की उराही व स्थानीय मार्केट में पक्की नाली के बारे में भी विस्तार से चर्चा की। उपप्रमुख गंगा यादव ने कहा कि प्रधान मंत्री सड़क योजना में भूमि संबंधित विवाद के कारण सड़क का निर्माण कार्य रूका हुआ है। इसका हल किया जाए। वहीं, भिंडुआ पंचायत के मुखिया गंगा प्रसाद यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री सड़क योजना में  जिन लोगों का जमीन जा रहा है वह अपना सहमति पत्र देना सुनिश्चित करें जिससे विवाद खत्म हो जाएगा। बैठक में बीडीओ अशोक कुमार जिज्ञासु, सीओ ओमप्रकाश गुप्ता, पीआरएस शशिभूषण कुमार, पंचायत समिति सदस्या पूनम देवी, विभा देवी,  शशिरंजन कुमार व गणेश भारती, मुखिया आलोक कुमार विकास, ठक्को सदा सहित कई सदस्य मौजूद थे।मनरेगा का बोर्ड नहीं भुगतान नहीं विधायक शशिभूषण का अल्टीमेटम

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में आ रहा है ‘तूफान’! IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, इन जिलों में रहें सावधान

Bihar Weather: बिहार में मानसून सक्रिय है, IMD ने सोमवार, 13 जुलाई के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गरज, बिजली और तेज हवाओं की आशंका है, खासकर सीमांचल और कोसी क्#BiharWeather,#OrangeAlert,#Monsoon

मॉनसून में नहीं डूबेगा पटना जंक्शन! नगर निगम का मास्टरप्लान, ऐसे मिलेगी जलजमाव से मुक्ति

Patna Waterlogging: मॉनसून में पटना जंक्शन के आसपास जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए पटना नगर निगम एक्शन में है। नगर आयुक्त ने न्यू मार्केट, मंदिरी संप हाउस, हथुआ और खेतन मार्केट#PatnaWaterlogging,#PatnaNews,#PMC

अररिया में बड़ा खुलासा: 77 हजार की लूट करने वाले 3 बदमाश दबोचे गए, जानें कैसे हुआ पर्दाफाश! क्या-क्या हुआ बरामद

Araria Lootcase: अररिया में 6 जुलाई को हुए 77 हजार रुपये के लूटकांड का पुलिस ने 6 दिन में खुलासा कर दिया है। रानीगंज पुलिस ने तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है और लूटी गई रा#ArariaNews,#BiharCrime,#RaniganjPolice

मोतिहारी में तेज रफ्तार बनी काल- बड़ा हादसा! आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, 3 युवाओं की मौत

Bihar Road Accident: बिहार के मोतिहारी में अरेराज-पशुपतिनाथ मुख्य मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गई। दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर#BiharRoadAccident,#MotihariNews,#TragicAccident