spot_img

अटल का ध्येय…मार्गदर्शन में उन्नत करेंगे जाले के भाजपाई

spot_img
- Advertisement -

अटल का ध्येय…मार्गदर्शन में उन्नत करेंगे जाले के भाजपाई जाले,देशज टाइम्स ब्यूरो। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती सहसपुर गांव भाजपा के जाले मंडल अध्यक्ष विनय कुमार झा की अध्यक्षता में समारोह पूर्वक मंगलवार को आयोजित हुई। इस मौके पर उपस्थित नागरिकों ने वाजपेयी की आदमकद तस्वीर पर श्रद्धा सुमन पुष्पांजलि अर्पित किए। इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते विधायक जीवेश कुमार ने कहा अटल के मार्गदर्शन के पथ पर हम सबों को चलना है। पार्टी के हर एक कार्यकर्ता आज से यह संकल्प ले लें। पूर्व प्रधानमंत्री अटल ने अपनी दूरदर्शिता व विकासनीतियों से देश में विकास व सुशासन के नए युग की शुरुआत की थी। अटल  के ही दृढ़ नेतृत्व में भारत पोखरण में परमाणु परीक्षण करके व कारगिल युद्ध में दुश्मनों को मुहतोड़ जवाब देकर एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में भारत को उभारा था। अटल ने राष्ट्र को सर्वोपरि मान राष्ट्रसेवा को अपने जीवन का ध्येय बना लिया था। अद्भुत वक्तव्य कला  के धनी अटल ने अपने बेदाग राजनीतिक जीवन से राजनीति में उच्च आदर्श स्थापित किए। भारतीय राजनीति के ऐसे शिखर पुरुष अटल की जयंती के अवसर पर उन्हें कोटि-कोटि वंदन अभिनंदन करते हैं | मौके पर मुखिया संघ के अध्यक्ष डॉ. राघवेंद्र प्रसाद, डॉ. निरंजन पूरी, सहज नारायण झा, मुखिया कुमकुम सिन्हा, अरुण कुमार श्रीवास्तव, संजय सिंह, रंजीत झा, विपिन कुमार पाठक, मुकेश सिंह झा, अविनाश कश्यप, सुदेश बैठा, रिंकी देवी, कमतौल व जाले मंडल के सभी कार्यकर्ता समेत सैकड़ों की संख्या में आए अटल  की जयंती मनाने पहुंचे लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि पुष्प अर्पण किए।अटल का ध्येय…मार्गदर्शन में उन्नत करेंगे जाले के भाजपाई

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Crime पटना में खौफनाक मौत! दुर्गा मंदिर में भाई ने चढ़ा दी डेढ़ साल के मासूम की बलि|सिर और धड़ को गमछे में...

Patna Crime News: पटना में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नशे की लत में धुत एक बड़े भाई ने अपने डेढ़ साल के मासूम भाई का देवी मंदिर में गला काट दिया। इस घटना से पूरे बिहा #PatnaCrime,#BiharNews,#DrugAddiction

सरकारी राइफल से रील बनाना पड़ा भारी! शिवहर की महिला सिपाही निलंबित, जानें पूरा मामला

Sheohar Woman Constable: शिवहर में सरकारी राइफल के साथ सोशल मीडिया पर रील बनाना एक महिला सिपाही को भारी पड़ गया। एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफार #SheoharPolice,#BiharPolice,#ConstableSuspended

कमला नदी में धसना गिरा, एक साथ बच्ची और महिला की मौत; मधुबनी में पसरा मातम

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी के बाबूबरही में कमला नदी में स्नान के दौरान धसना गिरने से एक बच्ची और महिला की जान चली गई। हादसे में एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल #MadhubaniNews,#KamlaRiver,#BiharAccident

दरभंगा में चोरों का खौफ: दो दिन में तीन घरों में सेंधमारी, लाखों की सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी

Darbhanga Crime: दरभंगा में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। दो दिनों में तीन घरों से 20 लाख से अधिक की संपत्ति चोरी हो गई, जिसमें एक मुखिया का घर भी शामिल है। पुलिस की का #DarbhangaCrime,#BiharTheft,#CrimeNewsBihar