कुशेश्वरस्थान, देशज टाइम्स। मांगों के समर्थन में दिनमो पंचायत के वार्ड सदस्यों ने मंगलवार से प्रखंड कार्यालय पर वार्ड सदस्य राजेश कुमार मुखिया के नेतृत्व में बेमियादी आमरण अनशन शुरु किया। अनशनकारियों की मुख्य मांगों में पंचायत के उपमुखिया श्रवण चौपाल के खिलाफ लगाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक जल्द बुलाने सहित अन्य मांगें शामिल हैं। अनशनकारियों के समर्थन में वार्ड सदस्य संघ के जिला अध्यक्ष राजीव कुमार मणी व बिरौल अध्यक्ष राजकुमार कुंवर ने भी एक दिन का उपवास रखा।
अनशनकारियों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्री मणी ने पंचायत के मुखिया पर उपमुखिया को बचाने के लिए बैठक नहीं बुलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सभी पंचायत के मुखिया अपने चहेता को उप मुखिया बनाये रखना चाहते हैं ताकी उनका मन मानी चलली रहे। उन्होंने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक नहीं बुलाना पंचायती राज व्यवस्था के नियमों का उलंघन है। मौके पर गौड़ी शंकर राय, अनिल निराला, महेंद्र महतो,जीवछ यादव,रंजन देवी,उर्मिला देवी,रमिया देवी, विजय यादव,उषा देवी,गंगा प्रसाद साह सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।








You must be logged in to post a comment.