spot_img

अपराधियों ने हथियार सटाए, बंदूक मांगा, गोलीमार देेंगे कहकर सिर फोड़ा, कैशवान से 50 लाख लूटे

spot_img
- Advertisement -

अपराधियों ने हथियार सटाए, बंदूक मांगा, गोलीमार देेंगे कहकर सिर फोड़ा, कैशवान से 50 लाख लूटे अपराधियों ने हथियार सटाए, बंदूक मांगा, गोलीमार देेंगे कहकर सिर फोड़ा, कैशवान से 50 लाख लूटे कटिहार, देशज टाइम्स। कटिहार जिले के कदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनौली पेट्रोल पंप के पास बेखौफ नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर गुरुवार दोपहर एटीएम कैशवान से पचास लाख रुपये लूट लिए। बताया जा रहा है कि कैशवान एटीएम में पैसे डालने जा रही थी। इस बाबत कटिहार के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि पुलिस जिले भर में नाकेबंदी कर अपराधियों की तलाश में जुट गई है। एसपी ने बताया कि इस लूट की घटना में यह बताना जल्दबाजी होगा कि 50 लाख की लूट हुई है। उन्होंने बताया कि लूट की घटना का हर एक पहलू से अनुसंधान किया जा रहा है। पिछले माह लूट की कई घटनाएं बिहार में घट गई हैं, जिसमें सबसे बड़ी लूट पटना सिटी इलाके में 60 लाख रुपए की थी।

- Advertisement -

वहीं हाजीपुर में भी गैस कंपनी के स्‍टाफ से 18 लाख रुपए बदमाशों ने लूट लिये थे। खास बात कि गैस कंपनी भाजपा सांसद अजय निषाद की है। गुरुवार को एक बार फिर बदमाशों ने कटिहार जिले में पचास लाख की लूट की घटना को अंजाम दे पुलिस की सुरक्षा व्‍यवस्‍था पर सवाल खड़ा कर दिया है। जानकारी के मुताबिक लूट के बाद सभी अपराधी पूर्णिया की तरफ फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कदवा पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई है। अपराधियों की गिरफ्तार के लिए क्षेत्र में नाकेबंदी कर पुलिस छापेमारी कर रही है।  अपराधियों ने हथियार सटाए, बंदूक मांगा, गोलीमार देेंगे कहकर सिर फोड़ा, कैशवान से 50 लाख लूटे

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर में कटिहार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य शाखा से कदवा थाना क्षेत्र के सोनोली रानी सती ऑयल इंडिया पेट्रोल पम्प गये थे। जहां दिन दहाड़े बेख़ौफ़ चार से छः अज्ञात नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर 50 लाख रुपये से अधिक की लूट की घटना को अंजाम दिया और चलते बने।

- Advertisement -

 वहीं, कैश वैन के गनमैन अब्दुल हकीम ने बताया कि कटिहार स्टेट बैंक के मुख्य शाखा से पैसे लेकर प्रथम मेडिकल कॉलेज एटीएम में पैसे डाले, उसके बाद दूसरा भावाड़ा एटीएम में पैसे डाले, तीसरा सोनोली पेट्रोल पम्प एटीएम में पैसे डालने गये थे कि आज्ञात नकाबपोश हथियार बंद दो अपराधियों ने हथियार सर पर सटाकर बंदूक मांगा और बंदूक दो नही तो गोलीमार देगें की धमकी देते दी। वहीं बंदूक अपराधी को नही देने पर सिर पर हथियार के बट से प्रहार कर दिया और बंदूक ले लिया। उसके बाद कैश वैन से पैसे लेकर फरार हो गए।
अपराधियों ने हथियार सटाए, बंदूक मांगा, गोलीमार देेंगे कहकर सिर फोड़ा, कैशवान से 50 लाख लूटे

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime प्रेम विवाह बना जान का दुश्मन! दरभंगा में खुला पत्नी का खौफनाक राज, पति की पीट-पीटकर हत्या

Darbhanga Crime: दरभंगा में एक प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत हुआ। शादी के 10 महीने बाद युवक को पता चला कि उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा है, जिसके बाद ससुरालियों की पिटाई से उसकी मौत#DarbhangaCrime,#BiharNews,#LoveMarriage

Darbhanga Train Fire कोलकाता से दरभंगा आ रही मैथिली एक्सप्रेस में आग की अफवाह! जमुई में यात्रियों ने खिड़की-दरवाजे से कूदकर बचाई जान- मची...

Jamui Train Fire: जमुई स्टेशन पर मैथिली एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से भारी भगदड़ मच गई। यात्री जान बचाने के लिए खिड़की-दरवाजों से कूदने लगे। बाद में पता चला कि यह धुआं ब्रेक#JamuiNews,#MaithiliExpress,#TrainPanic

BPSC का बंपर रिजल्ट! बिहार में 181 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, देखें लिस्ट

Bihar BPSC Result: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं के नतीजे जारी किए हैं। असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 57 और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के 124 अभ्यर्थी अगले चर#BiharBPSCResult,#BPSCExam,#BiharJobs

बिहार के किसानों को बंपर फायदा! 7490 एकड़ में बढ़ेगी गन्ने की खेती, सरकार ने दिया 14.90 करोड़ का तोहफा

Bihar Sugarcane Farming: बिहार सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए 14.90 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इससे 7490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का विस्तार होगा, जिससे किसानों को#BiharSugarcane,#FarmerIncome,#BiharAgriculture