spot_img

अब गांव-गांव में होगा सरकारी गुणगान

spot_img
- Advertisement -

अब गांव-गांव में होगा सरकारी गुणगान

- Advertisement -

आकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। सरकार की विभिन्न योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए पटना से जागरूकता रथ मधुबनी पहुंचा। समाहरणालय परिसर से प्रभारी डीएम दुर्गानंद झा व प्रभारी डीपीआरओ विकास कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर प्रखंडों के लिए जागरूकता रथ को रवाना किया मौके पर विभिन्न विभागों के पदाधिकारी व अन्य लोग उपस्थित थे। प्रथम चरण में यह जागरूकता रथ सरकार की विभिन्न योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए प्रत्येक प्रखंड में जाएगा। जागरूकता रथ  के साथ बाल-विवाह, दहेज प्रथा उन्मूलन व नशामुक्ति के प्रचार-प्रसार के लिए नुक्कड़ नाटक का कार्यक्रम भी प्रत्येक प्रखंडों में आयोजित होगा। मौके पर  प्रभारी डीएम श्री झा ने जानकारी देते हुए देशज टाइम्स को बताया कि ग्यारह दिसंबर को पंडौल व रहिका, बारह दिसंबर को जागरूकता रथ बिस्फी व बेनीपट्टी, तेरह दिसंबर को मधवापुर व हरलाखी,चौदह को बारसोई प्रखंड,बारह दिसंबर को बलरामपुर व प्राणपुर प्रखंड, तेरह दिसंबर को मनसाही,अहमदाबाद व मनिहारी प्रखंड,चौदह दिसंबर को बासोपट्टी व कलुआही,पंद्रह दिसंबर को खजौली एवं जयनगर,सोलह दिसंबर को लदनियां व खुटौना,सत्रह दिसंबर को लौकाही व फुलपरास,अठारह दिसंबर को घोघरडीहा व मधेपुर, उन्नीस दिसंबर को लखनौर व झंझारपुर, बीस अंधराठाढ़ी व बाबूबरही वहीं 21 दिसंबर को राजनगर प्रखंड  में जागरूकता रथ का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

- Advertisement -

अब गांव-गांव में होगा सरकारी गुणगान

- Advertisement -

उन्होंने  बताया कि  सूचना व जनसंपर्क विभाग की ओर से  संचालित यह जागरूकता रथ  सभी प्रखंडों में एक-एक कार्यक्रम  करेगा। वहीं, नुक्कड़ नाटक के दलों की ओर से  बाल-विवाह व दहेज-प्रथा उन्मूलन  के साथ नशा मुक्ति  के लिए  लोगों को  जागरूक करेगा। उन्होंने कहा कि उक्त कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सभी बीडीओ को निर्देश दिया गया है ताकि अधिक-से-अधिक लोग जागरूकता रथ के माध्यम से सरकार की योजनाओं के विषय में जानकारी प्राप्त कर सकें।  उसका लाभ ले सकें।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Crime पटना में खौफनाक मौत! दुर्गा मंदिर में भाई ने चढ़ा दी डेढ़ साल के मासूम की बलि|सिर और धड़ को गमछे में...

Patna Crime News: पटना में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नशे की लत में धुत एक बड़े भाई ने अपने डेढ़ साल के मासूम भाई का देवी मंदिर में गला काट दिया। इस घटना से पूरे बिहा #PatnaCrime,#BiharNews,#DrugAddiction

सरकारी राइफल से रील बनाना पड़ा भारी! शिवहर की महिला सिपाही निलंबित, जानें पूरा मामला

Sheohar Woman Constable: शिवहर में सरकारी राइफल के साथ सोशल मीडिया पर रील बनाना एक महिला सिपाही को भारी पड़ गया। एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफार #SheoharPolice,#BiharPolice,#ConstableSuspended

कमला नदी में धसना गिरा, एक साथ बच्ची और महिला की मौत; मधुबनी में पसरा मातम

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी के बाबूबरही में कमला नदी में स्नान के दौरान धसना गिरने से एक बच्ची और महिला की जान चली गई। हादसे में एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल #MadhubaniNews,#KamlaRiver,#BiharAccident

दरभंगा में चोरों का खौफ: दो दिन में तीन घरों में सेंधमारी, लाखों की सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी

Darbhanga Crime: दरभंगा में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। दो दिनों में तीन घरों से 20 लाख से अधिक की संपत्ति चोरी हो गई, जिसमें एक मुखिया का घर भी शामिल है। पुलिस की का #DarbhangaCrime,#BiharTheft,#CrimeNewsBihar