spot_img

अवैध संबंध का विरोध करना पड़ा सास को महंगा, बहू ने प्रेमी संग मिल कर दी सास की हत्या, धराए

spot_img
- Advertisement -

अवैध संबंध का विरोध करना पड़ा सास को महंगा, बहू ने प्रेमी संग मिल कर दी सास की हत्या, धराए  छपरा, देशज टाइम्स संवाद।  रसूलपुर थाना क्षेत्र के रसुलपुर बाजार में अवैध संबंधों का विरोध करने के कारण बहू ने अपने प्रेमी संग मिलकर सास की गला दबाकर शुक्रवार की देर रात हत्या कर दी। घटना की जानकारी परिजनों को शनिवार की सुबह हुई । मृतका रसूलपुर बाजार निवासी राम विनोद गिरि की पत्नी धर्मावती देवी (62 वर्ष) बताई जाती है । जांच के क्रम में यह बात सामने आई है  कि राम विनोद गिरि की बहू प्रियंका देवी का अवैध संबंध  सीवान जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के पगङा कोठी गांव निवासी वकील गिरि के पुत्र पिन्टु गिरि के साथ था।

अवैध संबंध का विरोध करना पड़ा सास को महंगा, बहू ने प्रेमी संग मिल कर दी सास की हत्या, धराएधर्मावती देवी के पति और प्रियंका के ससुर राम विनोद गिरि भी काफी वृद्ध है तथा वह हमेशा बीमार रहते हैं। उसके पति सोनु गिरि के बारे में कहा जा रहा है कि मानसिक रूप से मंदबुद्धि हैं, लेकिन राम विनोद गिरि के जायदाद व संपत्ति देख कर प्रियंका की शादी सोनू के साथ कर दी गयी। प्रियंका को दो पुत्र भी हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रियंका देवी तथा उसके प्रेमी पिन्टु गिरि को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है । मृतका धर्मावती गिरि के भाई और रिविलगंज थाना क्षेत्र के गोदना मठिया निवासी कौशलेंद्र गिरि के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि घटना सूचना मिलने के बाद जब पुलिस पहुंची तो, घर पर प्रियंका देवी तथा उसके प्रेमी पिन्टु गिरि मौजूद थे। हत्या के कारणों और हत्यारों के बारे में परिजन कुछ भी नहीं बता पा रहे थे। पुलिस ने जांच पड़ताल के दौरान परिवार के सदस्यों से अलग अलग पूछताछ की, जिसमें यह बात सामने आई थी प्रियंका देवी का नाजायज संबंध पिन्टु गिरि के साथ था और वह हमेशा आता-जाता था। इसकी जानकारी धर्मावती देवी को हुई तो, उसने अवैध संबंधों का विरोध करना शुरू कर दिया, जिसके कारण प्रियंका देवी और पिन्टु गिरि ने मिलकर धर्मावती देवी की हत्या की साजिश रची और शुक्रवार की रात को गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। अवैध संबंध का विरोध करना पड़ा सास को महंगा, बहू ने प्रेमी संग मिल कर दी सास की हत्या, धराए

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime प्रेम विवाह बना जान का दुश्मन! दरभंगा में खुला पत्नी का खौफनाक राज, पति की पीट-पीटकर हत्या

Darbhanga Crime: दरभंगा में एक प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत हुआ। शादी के 10 महीने बाद युवक को पता चला कि उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा है, जिसके बाद ससुरालियों की पिटाई से उसकी मौत#DarbhangaCrime,#BiharNews,#LoveMarriage

Darbhanga Train Fire कोलकाता से दरभंगा आ रही मैथिली एक्सप्रेस में आग की अफवाह! जमुई में यात्रियों ने खिड़की-दरवाजे से कूदकर बचाई जान- मची...

Jamui Train Fire: जमुई स्टेशन पर मैथिली एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से भारी भगदड़ मच गई। यात्री जान बचाने के लिए खिड़की-दरवाजों से कूदने लगे। बाद में पता चला कि यह धुआं ब्रेक#JamuiNews,#MaithiliExpress,#TrainPanic

BPSC का बंपर रिजल्ट! बिहार में 181 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, देखें लिस्ट

Bihar BPSC Result: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं के नतीजे जारी किए हैं। असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 57 और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के 124 अभ्यर्थी अगले चर#BiharBPSCResult,#BPSCExam,#BiharJobs

बिहार के किसानों को बंपर फायदा! 7490 एकड़ में बढ़ेगी गन्ने की खेती, सरकार ने दिया 14.90 करोड़ का तोहफा

Bihar Sugarcane Farming: बिहार सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए 14.90 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इससे 7490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का विस्तार होगा, जिससे किसानों को#BiharSugarcane,#FarmerIncome,#BiharAgriculture