वाराणसी खबरयुग संवाद। इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) के मैचों में सट्टा लगवाने वाले तीन सटोरियों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। सटोरियों की निशानदेही पर आदमपुर और क्राइम ब्रांच पुलिस टीम ने आठ लाख दस हजार रुपये नकद व आठ मोबाइल के साथ 11 रजिस्टर व कैल्कुलेटर बरामद किए हैं। गिरफ्तार सटोरिए विजयीपुर कोनिया निवासी नितिन पांडेय, शिवपुर केन्द्रीय कारगार मार्ग निवासी गुड्डू कुमार सोनकर, यमुना नगर आदमपुरा प्रकाश निगम लम्बे समय से इस धंधे में लिप्त हैं। पूछताछ में तीनों ने पुलिस को बताया कि वे नगर-नगर में घूम-घूम कर सट्टा के लिए बुकिंग करते थे। इसके अलावा अपने लोगों से करायी गयी बुकिंग को रजिस्टर में लिखते हैं। सटोरियों के अनुसार आइपीएल का मैच शुरू होते ही मैच का टीवी में लाइव प्रसारण देखते थे। इसके बाद लोगों के रुपये मोबाइल से लगाने के बाद कोड में आज के मैच का भाव बताते थे।
- Advertisement -
मैच में जीते लोगों के रुपये का इमानदारी से खुद या एजेन्ट के जरिये भुगतान करते हैं। एसएसपी आनन्द कुलकर्णी ने बताया कि सटोरिये आदमपुरा क्षेत्र के कोनिया निवासी गिरफ्तार सटोरिये नितीश पाण्डेय के घर पर जुटते थे। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस उनकी निगरानी में जुट गई। आज तड़के आदमपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम गोलगड्डा तिराहे पर मौजूद थी। इसी दौरान सूचना मिली कि विजयीपुरा में सटोरिया सनी पांडेय उर्फ नितिन पांडेय अपने घर में सट्टा खेला रहा है। सूचना पाते ही पुलिस टीम ने मकान को घेर लिया। इस दौरान मकान से आवाज आ रही थी कि आपके रुपये मुम्बई इंडियंस पर लगा देता हूं। आवाज सुनते ही पुलिस टीम ने दरवाजा खुलवाया तो एक व्यक्ति भागता दिखा। पुलिस टीम ने दौड़ाकर युवक को दबोचने के बाद घर में मौजूद दो अन्य युवकों को दबोच लिया। मौके से आठ लाख दस हजार रुपये नकद व आठ मोबाइल के साथ 11 रजिस्टर व कैल्कुलेटर बरामद किये हैं। एसएसपी के अनुसार सटोरियों ने पूछताछ में बताया कि इस धंधे में अन्य कई लोग भी शामिल हैं। उन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
Darbhanga Crime: दरभंगा में एक प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत हुआ। शादी के 10 महीने बाद युवक को पता चला कि उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा है, जिसके बाद ससुरालियों की पिटाई से उसकी मौत#DarbhangaCrime,#BiharNews,#LoveMarriage
Jamui Train Fire: जमुई स्टेशन पर मैथिली एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से भारी भगदड़ मच गई। यात्री जान बचाने के लिए खिड़की-दरवाजों से कूदने लगे। बाद में पता चला कि यह धुआं ब्रेक#JamuiNews,#MaithiliExpress,#TrainPanic
Bihar BPSC Result: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं के नतीजे जारी किए हैं। असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 57 और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के 124 अभ्यर्थी अगले चर#BiharBPSCResult,#BPSCExam,#BiharJobs
Bihar Sugarcane Farming: बिहार सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए 14.90 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इससे 7490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का विस्तार होगा, जिससे किसानों को#BiharSugarcane,#FarmerIncome,#BiharAgriculture
You must be logged in to post a comment.