spot_img

 आज बिहार बंद, निकाला मशाल जुलूस कहा, जुमला नहीं जवाब दो पांच साल का हिसाब दो

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। नौ जनवरी को ट्रेड यूनियन के आम हड़ताल के समर्थन में डीएमसीएच कैंपस से मंगलवार की शाम इंकलाबी नौजवान सभा (इनौस) व भगत सिंह युवा बिग्रेड दरभंगा की ओर से मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस डीएमसीएच कैंपस से कर्पूरी चौक तक कल होने वाले बंद के समर्थन में छात्रों, युवाओं का समर्थन लेने समेत आम लोगों की सहभागिता की अपील की। वहीं जागरूकता के साथ जत्था मशाल लिए हुए सरकार के खिलाफ नारे लगाते जुमला नहीं जवाब दो पांच साल का हिसाब दो के गगनभेदी नारे लगा रहे थे। साथ ही ट्रेड यूनियन की तमाम मांगें पूरी करो, कल नौ जनवरी के बिहार बंद को सफल बनाओ की अपील कर रहे थे। वहीं कर्पूरी चौक पर सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता इनौस महानगर अध्यक्ष रंजीत राम ने किया। मशाल जुलूस का नेतृत्व भगत सिंह युवा बिग्रेड के महानगर नेता इंद्रजीत कुमार उर्फ विक्की ने किया। आयोजित सभा को संबोधित करने वालों में इनौस जिला अध्यक्ष केसरी कुमार यादव व जिला सचिव गजेंद्र नारायण शर्मा ने भी सरकार से दो टूक लड़ाई लड़ने का संकल्प दोहराया। वहीं सभा को श्याम सुंदर राम, राजेश कुमार राम ,अशोक कुमार यादव ,सुरेंद्र मल्लिक ,गुड्डू कुमार ,इंदल यादव, अनिल यादव ,सूरज आनंद ,विकास राम,बबलू कुमार ,रमन साह ने भी संबोधित किया। आज बिहार बंद, निकाला मशाल जुलूस कहा, जुमला नहीं जवाब दो पांच साल का हिसाब दो

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime प्रेम विवाह बना जान का दुश्मन! दरभंगा में खुला पत्नी का खौफनाक राज, पति की पीट-पीटकर हत्या

Darbhanga Crime: दरभंगा में एक प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत हुआ। शादी के 10 महीने बाद युवक को पता चला कि उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा है, जिसके बाद ससुरालियों की पिटाई से उसकी मौत#DarbhangaCrime,#BiharNews,#LoveMarriage

Darbhanga Train Fire कोलकाता से दरभंगा आ रही मैथिली एक्सप्रेस में आग की अफवाह! जमुई में यात्रियों ने खिड़की-दरवाजे से कूदकर बचाई जान- मची...

Jamui Train Fire: जमुई स्टेशन पर मैथिली एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से भारी भगदड़ मच गई। यात्री जान बचाने के लिए खिड़की-दरवाजों से कूदने लगे। बाद में पता चला कि यह धुआं ब्रेक#JamuiNews,#MaithiliExpress,#TrainPanic

BPSC का बंपर रिजल्ट! बिहार में 181 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, देखें लिस्ट

Bihar BPSC Result: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं के नतीजे जारी किए हैं। असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 57 और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के 124 अभ्यर्थी अगले चर#BiharBPSCResult,#BPSCExam,#BiharJobs

बिहार के किसानों को बंपर फायदा! 7490 एकड़ में बढ़ेगी गन्ने की खेती, सरकार ने दिया 14.90 करोड़ का तोहफा

Bihar Sugarcane Farming: बिहार सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए 14.90 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इससे 7490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का विस्तार होगा, जिससे किसानों को#BiharSugarcane,#FarmerIncome,#BiharAgriculture