दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। लहेरियासराय गुदरी बाजार स्थित सीआईटीयू कार्यालय परिसर में सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन के जिला कमेटी की बैठक गुरुवार को नरेंद्र मंडल की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में प्रस्तावित आठ व नौ जनवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की कार्य योजना तैयार की गई। राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए सभी संगठनों के नेताओं ने अपने संगठन के सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का फैसला लिया। जिला कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि राष्ट्रव्यापी हड़ताल की सफलता के लिए सात जनवरी को मशाल जुलूस निकालकर आठ व नौ जनवरी के राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आगाज किया जाएगा। बैठक में आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ की जिला मंत्री शाहिन प्रवीन, शमशाद बेगम वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष उदय कांत, प्रभु दास, खेत मजदूर यूनियन के जिला संयोजक अखिल भारतीय किसान सभा के जिला सचिव महेश दुबे, आंगनवाड़ी के अध्यक्ष विनीता चौबे, राष्ट्रव्यापी हड़ताल की तैयारी को लेकर विचारों को रखा।

सदस्यों को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान सभा के राज्य अध्यक्ष ललन चौधरी ने कहा कि देश ओर केंद्र व राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों से हड़ताल पर जाने को मजबूर हैं। उन्होंने आंगनबाड़ी व आशा की अनिश्चितकालीन हड़ताल का समर्थन करते हुए आंदोलन को तेज करने का आह्वान किया। किसान नेता अविनाश कुमार ठाकुर सदस्यों से संपर्क कर हड़ताल की सफलता को लेकर विचारों को रखा। राज्य सचिव श्याम भारती एसएफआई के संयुक्त सचिव नीरज कुमार अपने विचारों को राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया। सी आई डी यू के राज्य कमेटी सदस्य एवं ट्रेड यूनियन के राज्य सचिव सत्य प्रकाश चौधरी ने भी सदस्यों को संबोधित कर अपने विचार को रखते हुए दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया।








You must be logged in to post a comment.