spot_img

आपके पास भी होंगे गर्म कपड़े, पहनने वाला नहीं, गरीबों में क्यों नहीं बांट देते

spot_img
- Advertisement -

आपके पास भी होंगे गर्म कपड़े, पहनने वाला नहीं, गरीबों में क्यों नहीं बांट देते

- Advertisement -

आकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। मानव की सेवा ही पुण्य है। हरसंभव लोगों की मदद करनी चाहिए। जब तक ये भावना नहीं आएगी, तब तक समाज व देश का कल्याण नहीं हो सकता है। यह बात किसान जागरुकता विकास समिति के तत्वावधान में आयोजित गरीबों के लिए निःशुल्क गर्म वस्त्र वितरण व चप्पल वितरण के दौरान संस्था के सचिव सह उद्यान पं. कमल कुमार झा ने कही। श्री झा ने कहा कि संस्था की ओर से कई वर्ष से गरीबों व असहायों के लिए गर्म वस्त्र मुहैया करा रहे हैं। यहां लोग अपने गर्म वस्त्र साफ-सुथरा कर रख देते हैं, उन्हीं वस्त्रों को गरीबों के बीच वितरण कर दिया जाता है। श्री झा ने कहा कि हर घर में बहुत से ऐसे गर्म वस्त्र रहते हैं, जिन्हें पहनने वाला कोई नहीं है, लेकिन वहीं कपड़ा अगर गरीब को मिल जाए तो गरीब का चेहरा खिल उठता है। इसी सोच के साथ जनसेवा के तहत ये कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। वहीं श्री झा ने उपस्थित लोगों ने पॉलीथीन के उपयोग का बहिष्कार किए जाने की अपील करते हुए कहा कि सभी लोग घर से झोला लेकर निकले, पॉलीथीन का पूर्णरुप से बहिष्कार होना चाहिए। मौके पर डा. रामउद्गार राम, बैंक प्रबंधक फैज अहमद, डॉ. पीआर सुल्तानियां, प्रो. योगानंद झा, जीवानंद झा, प्रो.शरदचंद्र झा, आनंद मोहन झा, लोकेश झा, सुषमा देवी, नीलम देवी, मो.सदरे आलम, मो. सरफराज अहमद, मो. फैसल, राकेश कुमार झा, विश्वनाथ ठाकुर समेत कई लोगों ने विचार प्रकट किए।

- Advertisement -

आपके पास भी होंगे गर्म कपड़े, पहनने वाला नहीं, गरीबों में क्यों नहीं बांट देते

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur Accident News: भागलपुर में बड़ा हादसा टला: NH-31 पर बस-ट्रक की टक्कर, पुलिस ने शीशा तोड़कर बचाई यात्रियों की जान

भागलपुर के नवगछिया में NH-31 पर सिलीगुड़ी से आ रही समीर ट्रेवल्स की बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। भीषण टक्कर के बाद पुलिस ने शीशा तोड़कर यात्रियों को सुर#BhagalpurNews,#RoadSafety,#BusAccident

Bihar Coaching News: CM Samrat का कोचिंग संस्थानों के संचालन को लेकर चौंकाने वाला फैसला! Bihar में कोचिंग पर लगा बड़ा ब्रेक, पढ़िए -छात्रों...

बिहार में कोचिंग संस्थानों पर जल्द लागू होंगे नए नियम। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश पर अब स्कूल समय में कोचिंग नहीं चलेंगी, छात्रों का ब्योरा भी देना होग#BiharCoaching,#SamratChoudhary,#BiharEducation

Bihar Electricity News: राहत! बिहार में अब किराएदारों को भी मिलेगी सस्ती बिजली, मंत्री शैलेश कुमार ने दिए कड़े निर्देश

बिहार सरकार ने किराएदारों के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब उन्हें भी बिजली सब्सिडी का लाभ मिलेगा। ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार ने चेतावनी दी है कि लापरवाही बरतने वाले#BiharElectricity,#TenantRights,#EnergyMinister

Bihar Education News: बिहार के शिक्षकों को बड़ी राहत! अब विशेष WhatsApp ग्रुप से जुड़ेंगे टीचर, मिलेगी मेंटरिंग, बदल जाएगी पढ़ाई

बिहार शिक्षा विभाग ने कक्षा 1 से 8 तक के शिक्षकों को व्हाट्सएप चैनलों से जोड़ने की नई व्यवस्था शुरू की है। यह पहल छात्रों के सीखने के स्तर और शिक्षा की गुणवत्ता#BiharEducation,#TeacherMentoring,#WhatsAppChannel