
केवटी, देशज टाइम्स ब्यूरो। डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर विभिन्न विकासात्मक योजना की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश अधिकारियों व कर्मियों को दिए। इस दौरान उन्होंने सर्वप्रथम इंदिरा व प्रधान मंत्री आवास की समीक्षा की। डीएम ने बारीकी से प्रखंड के सभी 26 पंचायतों के पंचायत आवास सहायकों से वर्ष 2016-017 , 017 -018 व 018 में आवंटित इंदिरा तथा प्रधान मंत्री आवास की स्थिति की जानकारी ली। उन्होने अबतक की स्थिति पर असंतोष जाहिर करते हुए शीघ्र लक्ष्यों को पूरा करने का सख्त आदेश दिया। उन्होंने धरातल पर जाकर भौतिक सत्यापन कर स्थिति की सूची बनाकर डीसीएलआर के मध्यम से उपलब्ध कराने पर जोर डाला। कहा कि आवास का राशि उठाकर मकान नहीं बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें। इस दौरान उन्होंने राशि उठाने के बाद मकान नहीं बनाने वालों के खिलाफ तीन माह बाद उजला पत्र पंद्रह दिनो के बाद लालपत्र, चार माह बाद निलाम पत्र इसके बाद एक वर्ष तक नहीं करने वालों पर सीधे एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए।

डीएम ने पंचायत सचिव तथा वहां के मुखिया के साथ बैठक कर सात निश्चय योजना के तहत जल नल तथा पक्की गली नाली योजनाओं के तहत सभी पंचायतों के कार्यो की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने वहां के पंचायत सचिव व मुखियों से वर्ष 016-017 में बीस, वर्ष 017-018 में तीस तथा वर्ष 018-019 में तीस प्रतिशत कुल अस्सी प्रतिशत लक्ष्यों को जनवरी तक हर हाल में पूरे करने के आदेश दिए। उन्होंने स्थिति की जानकारी लेते हुए नाराजगी जाहिर करते हुए सूची अबतक के आवंटन के मुताबिक सप्ताह से पंद्रह दिनों के अंदर कार्य पूरा करने सख्त आदेश दिया। कहा कि पूरा नहीं होने पर वे नपेंगे। इस दौरान उन्होंने पंचायत सचिवों सें पंचायत में कितने आवंटन व कितने की प्रशासनिक स्वीकृति मिली, कितना कार्य हुआ और कितने बांकी हैं कि जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने विकास मित्रों के साथ बैठक कर पंचायत में चल रहे विकास कार्यो के बारे में पूछताछ की और आवश्यक निर्देश दिए।

डीएम ने जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकर जनसंवाद किया। इस दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधि की समस्याओं से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने मुखिया को सात निश्चय योजना के तहत नल जल योजना के कार्यो में प्रशासनिक स्वीकृति के बाद वार्ड सह कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष सह सदस्य को राशि हस्तांतरित करेंगे। डीएम ने वृद्धावस्था पेंशन में त्रुटियों के सुधार के लिए सूची को जिला में भेजने के आदेश मुखियों को दिये । डीएम ने शौचालय निर्माण के लंबित राशि को जनवरी के अंत तक भुगतान करने की बात कही । इस दौरान डीएम ने दिघियार के मुखिया फतेह अहमद को प्रखंड में प्रथम पंचायत को ओडीएफ को लेकर प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की। बैठक में एडीएम मोबीन अली अंसारी, डीडीसी डॉ. कारी प्रसाद महतो, सदर डीसीएलआर पुष्पेश कुमार, सीओ अजीत कुमार झा, बीपीआरओ प्रभाकर कुमार झा, बीएओ देवेंद्र सिंह, एमओ संजय कुमार, बीईओ कृष्ण कुमार सहित कई मौजूद थे।









You must be logged in to post a comment.