पटना, खबरयुग। साइंस में 81.02 फीसद,आर्ट्स में 76.53, कॉमर्स में 93.02 फीसद सफलता के साथ बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से आयोजित बारहवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम शनिवार की दोपहर आ चुका है। जानकारी के अनुसार, इस साल बिहार बोर्ड की बारहवीं की परीक्षा छह फरवरी से शुरू हुई थी। इस बार परीक्षा में कुल 13,15,371 परीक्षार्थी शामिल हुए हैं। इसमें से कुल 7,62,153 छात्र और 5,53,198 छात्राएं हैं। बोर्ड ने परीक्षा के लिए राज्य के अलग-अलग जिलों में कुल 1339 परीक्षा केंद्र बनाए थे जिनपर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में शामिल हुए थे। सफल छात्र बोर्ड के बेवसाइट पर अपना नाम व फीसद देख सकते हैं। इसके साथ ही उम्मीदवारों का इंतजार भी अब खत्म हो चुका है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने नतीजे जारी कर दिए हैं। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आर के महाजन व बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने परीक्षा के नतीजे जारी किए. कॉमर्स में 93.02 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए हैं। साइंस में 81.02 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए। आर्ट्स में 76.53 फीसद उत्तीर्ण रहे। जिन छात्रों ने ये परीक्षा दी है वह परीक्षार्थी अपना रिजल्ट बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
इस बार इंटर की परीक्षा 16 फरवरी को खत्म हो गई थी, जिसके बाद 2 मार्च तक छात्रों की कॉपी चेक कर ली गई थीं। इस बार इंटर परीक्षा के परिणाम अपने सही समय से पहले जारी किया जा रहा है। बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 79.76 प्रतिशत रहा। बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 79.76 प्रतिशत रहा। इस बार परिणाम बीते वर्ष की अपेक्षा अच्छा रहा है। पिछले साल परिणाम 52.95 प्रतिशत रहा था। पूरे परीक्षा परिणाम को देखें तो कॉमर्स स्ट्रीम के छात्रों का परिणाम सबसे बेहतर रहा है। कामर्स के सबसे ज्यादा 93.02% छात्र सफल हुए हैं।बिहार बोर्ड के छात्रों के लिए ये किसी खुशखबरी से कम नहीं क्योंकि पिछले साल की तुलना में इस बार दो महीने पहले ही रिजल्ट जारी किया जा रहा है। इस साल बिहार बोर्ड ने देश के बाकी सभी बोर्ड्स को रिजल्ट के मामले में पीछे कर दिया है। यूपी बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड से भी पहले बिहार बोर्ड इस बार नतीजे जारी कर रही है। इस बार परीक्षा राज्य भर के 1339 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी, जिसमें 13 लाख से ज्यादा छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे। इसके अलावा पिछले साल लगभग 12.07 लाख छात्र ही इस परीक्षा में शामिल हुए थे। साल 2018 में 12वीं का रिजल्ट 6 जून को घोषित किया गया था। बता दें कि ओएमआर शीट में आई गड़बड़यों की वजह से बीते साल इंटर के नतीजे 6 जून को घोषित किए गए थे। जिसमें बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की भी लिस्ट जारी की थी।









You must be logged in to post a comment.