spot_img

एक लाख का लोभी पति, ससुर, सास ने जहर देकर मार डाला

spot_img
- Advertisement -

Image result for दहेज में जहर देकर हत्याराहुल कुमार सिंह केवटी देशज टाइम्स ब्यूरो। फिर एक बेटी दहेज लोभियों के हत्थे चढ़ गई। ससुरालवालों ने जहर देकर महिला की हत्या कर दी। वो भी महज एक लाख रुपए दहेज में नहीं मिलने के कारण। इस हत्या से पूरा केवटी सदमे व आक्रोश है। लोगों का कहना है कि नीतीश सरकार दहेज लोभियों पर पूरी तरह से अंकुश लगाने में अब तक विफल है। ऐसा कानून बनना चाहिए जिसमें त्वरित कार्रवाई हो। इधर, देशज टाइम्स को मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय थाना क्षेत्र के चमरजाना गांव में दहेज में नकद एक लाख रूपये नहीं देने के कारण जहर खिलाकर आरती देवी की हत्या ससुराल वालों ने कर दी। आरती के पिता मब्बी ओपी क्षेत्र के बाघवस्ती गांव के रामलखन यादव ने इस मामले में स्थानीय थाना में हत्या की एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें रामलखन ने दामाद चमरजाना गांव के अमरजीत यादव, समधि मालवर यादव उनकी पत्नी सुशीला देवी व दामाद के भाई अरविंद यादव, संजीत यादव सहित सात लोगों को नामजद किया है। एफआईआर में दहेज में नकद एक लाख रूपया नहीं देने से गुस्साए ससुरालवालों ने जहर खिलाकर बेटी की हत्या कर देने की बात कही गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।एक लाख का लोभी पति, ससुर, सास ने जहर देकर मार डाला

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में क्रूर हत्याकांड: पत्नी का सिर धड़ से अलग करने वाला पति बेसुध मिला, पुलिस ने DMCH में कराया भर्ती

Manigachhi Crime: मनीगाछी में पत्नी की निर्मम हत्या का आरोपी पति रामसुफल चौपाल उर्फ कारी चौपाल पुलिस हिरासत में बेसुध मिला। उसे डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है और इलाज चल रहा है। #ManigachhiCrime,#DarbhangaMurder,#BiharPolice

अनंत सिंह पर JDU के बड़े एक्शन के बाद चिराग पासवान का दावा: बिहार विधान परिषद में NDA की जीत पक्की, तेजस्वी को दी...

Bihar Vidhan Parishad Chunav: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार विधान परिषद चुनाव में NDA की जीत का दावा किया। उन्होंने अनंत सिंह पर JDU की कार्रवाई को आंतरिक मामला बताया और तेजस्वी यादव #BiharPolitics,#ChiragPaswan,#BiharVidhanParishad

बिहार के युवक पर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ने का आरोप ! मुंबई में STF ने दबोचा | परिवार बोला- ‘सीधा-सादा है, फंसाया जा...

Bihar Terror Arrest: बिहार के किशनगंज जिले के एक युवक पर प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से संबंध रखने का आरोप लगा है। महाराष्ट्र ATS ने मुंबई से 33 वर्षीय मोहम्मद हसन को गिरफ् #BiharTerrorArrest,#KishanganjNews,#JaishEMohammed

Darbhanga News बेनीपुर में जलजमाव से हाहाकार खत्म! पानी निकासी के लिए नगर परिषद ने लिया ये बड़ा फैसला | पढ़िए – कार्यपालक...

Benipur Jaljamav: बेनीपुर नगर परिषद क्षेत्र में जलजमाव की गंभीर समस्या से निपटने के लिए कार्यपालक पदाधिकारी के निर्देश पर अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस पहल से नागरिकों क #BenipurNews,#Jaljamav,#BiharLocalNews