spot_img

एक साथ दो नाबागिक का अपहरण

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement -

एक साथ दो नाबागिक का अपहरणआकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। हरलाखी थाना क्षेत्र के पिपरौन गांव में हथियार के बल पर पंद्रह वर्षीय नाबालिक लड़की की अपहरण की प्राथमिकी थाने में दर्ज कराई गई है। इस संबंध मे अपहृता के पिता ने कांड दर्ज करवाया गया है। जिसके मुताबिक आरोप है कि गत 24 नवंबर को इनकी लड़की शौच के लिए बाहर गई थी और काफी देर तक घर वापस नही आने पर परिजनों ने खोजबीन किया। खोजबीन के क्रम मे पता चला की पिपरौन गांव निवासी अनिल सिंह का शाला अभिशेख सिंह एवं हसमुख सिंह दोनों भाई मिलकर पिस्टल सटाकर धमकी देते हुए इनके पुत्री को जबरदस्ती अपने निवास स्थान बेगुसराय जिला के बखरी थाना क्षेत्र स्थित गगरहर गांव ले गया। इन्होंने यह भी आरोप लगाया है की अपने पुत्री को वापस लाने के लिये जब बेगुसराय पहुंचे तो पुत्री को वापस नही लौटाया गया और जान से मारने की भी धमकी देकर भगा दिया। इस बावत थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

एक साथ दो नाबागिक का अपहरण

- Advertisement -

इधर, हरिने में अपहरण

हरलाखी थाना क्षेत्र के हरिने गांव मे शादी के नीयत से पंद्रह वर्षीय नाबालिक लड़की का अपहरण  का मामला प्रकाश मे आया है।इस संबंध मे अपहृता के पिता ने थाना मे कांड संख्या 271 दर्ज करवाया है। जिसके मुताबिक गत ग्यारह नवंबर की सुबह इनकी लड़की  शौच के लिये बाहर निकली थी एवं काफी देर तक घर वापस नही लौटने पर खोजबीन शुरू किया तो पता चला की हरिने गांव निवासी पप्पू सदा व नथुनी पासवान ने मोटरसाइकिल पर जबरन बैठा कर भाग गया है। साथ ही आरोप लगाया गया है की घर मे रखे डेढ लाख रुपये एवं सोना भी लेकर भाग गया। जिसकी शिकायत पप्पू सदा के पिता से करने गए तो एक सप्ताह के अंदर इनके लड़की को लौटा देने की बात कही गई परंतु वापस नही लौटाया गया। इस बावत थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Crime पटना में खौफनाक मौत! दुर्गा मंदिर में भाई ने चढ़ा दी डेढ़ साल के मासूम की बलि|सिर और धड़ को गमछे में...

Patna Crime News: पटना में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नशे की लत में धुत एक बड़े भाई ने अपने डेढ़ साल के मासूम भाई का देवी मंदिर में गला काट दिया। इस घटना से पूरे बिहा #PatnaCrime,#BiharNews,#DrugAddiction

सरकारी राइफल से रील बनाना पड़ा भारी! शिवहर की महिला सिपाही निलंबित, जानें पूरा मामला

Sheohar Woman Constable: शिवहर में सरकारी राइफल के साथ सोशल मीडिया पर रील बनाना एक महिला सिपाही को भारी पड़ गया। एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफार #SheoharPolice,#BiharPolice,#ConstableSuspended

कमला नदी में धसना गिरा, एक साथ बच्ची और महिला की मौत; मधुबनी में पसरा मातम

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी के बाबूबरही में कमला नदी में स्नान के दौरान धसना गिरने से एक बच्ची और महिला की जान चली गई। हादसे में एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल #MadhubaniNews,#KamlaRiver,#BiharAccident

दरभंगा में चोरों का खौफ: दो दिन में तीन घरों में सेंधमारी, लाखों की सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी

Darbhanga Crime: दरभंगा में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। दो दिनों में तीन घरों से 20 लाख से अधिक की संपत्ति चोरी हो गई, जिसमें एक मुखिया का घर भी शामिल है। पुलिस की का #DarbhangaCrime,#BiharTheft,#CrimeNewsBihar