spot_img

एनएसयूआई का मिथिला विवि पर अनदेखी का तमगा, हंगामा, नारेबाजी

spot_img
- Advertisement -

एनएसयूआई का मिथिला विवि पर अनदेखी का तमगा, हंगामा, नारेबाजी

- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। एनएसयूआई ने शनिवार को विभिन्न मांगों को लेकर मिथिला विवि परिसर में हंगामा किया। प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष त्रिभुवन कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों छात्र-छात्राओं का जत्था अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए विवि प्रशासन पर अनदेखी का तमगा जड़ा। मौके पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि विवि प्रशासन एमके कॉलेज में छात्रसंघ अध्यक्ष के मुद्दे का समाधान करने में कतई रूचि नहीं ले रहा। पीजी कोसी छात्रावास में छात्रों को अब तक प्रवेश नहीं मिली है। वहीं, पार्ट वन के सभी नामांकित छात्रों के रजिस्ट्रेन को अभी तक विवि प्रशासन की ओर से मान्य नहीं किया गया है।

- Advertisement -

एनएसयूआई का मिथिला विवि पर अनदेखी का तमगा, हंगामा, नारेबाजी

- Advertisement -

विश्विद्यालय व संबंधित महाविद्यालय में पर्याप्त शिक्षकों की व्यवस्था नहीं है। कम नियुक्ति से  सुचारू शिक्षा व्यवस्था बेपटरी है। समाधान की बजाए विवि प्रशासन मूक दर्शक बना है। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष त्रिभुवन ने नाराजगी जाहिर करते कहा कि विवि व कॉलेज स्तर पर खेलकूद की व्यवस्था की नगण्य है। केंद्रीय पुस्तकालय में आवश्यक पुस्तकों की घोर परेशानी से छात्रों का पठन-पाठन पंगु बना है।

एनएसयूआई का मिथिला विवि पर अनदेखी का तमगा, हंगामा, नारेबाजी

सभी कॉलेजों में छात्रवास की व्यवस्था नहीं है जिससे छात्र खासकर दूर-दराज से पढ़ने वाले छात्रों की परेशानी बढ़ती जा रही है। पीजी नामांकन के समय जो फीस लिया गया था उसमें उपलब्ध सभी सुविधा अब तक छात्रों को उपलब्ध नहीं कराया गया है। साथ ही बीएड  के छात्रों का कौशन मनी वापस किया जाए। वहीं, पीजी सेकेंड के परिणाम आने  तक पीजी थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा पर ध्यान दिया जाए। पीजी गंडक छात्रावास को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराया जाए।

एनएसयूआई का मिथिला विवि पर अनदेखी का तमगा, हंगामा, नारेबाजीसभा को  जीशान खान, सौरव जमाल खाना, अभिलाषा कुमारी, अंजलि कुमारी, रोमा सुजीत कुमार, अर्चित चौधरी, रोहित कुमार, अनुराग सिंह, श्रवण कुमार मुरारी, अभिनंदन कुमार, प्रिंस कुमार, साकिब अरुण, राजेश कुमार, रौशन कुमार, अंकित सिन्हा, अनिकेत, विवेक कुमार, भाष्कार झा, आफताब, बिहारी जुगनू, सोनू कुमार, राहुल सिंह, आनंद कुमार, रोहित कुमार पासवान, मगन कुमार, अजय कुमार यादव, सुमन कुमार, कुणाल मिश्रा, रौशन कुमार, शमशे आलम आरजू, नवीन झा, राजन कुमार, शादाब, आबिद शाहबाज, गोविंद कुमार, प्रदीप पासवान, मंगल कुमार, राशिद, आशुतोष सहित सैकड़ों छात्र छात्राओ मौजूद थे।

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Crime पटना में खौफनाक मौत! दुर्गा मंदिर में भाई ने चढ़ा दी डेढ़ साल के मासूम की बलि|सिर और धड़ को गमछे में...

Patna Crime News: पटना में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नशे की लत में धुत एक बड़े भाई ने अपने डेढ़ साल के मासूम भाई का देवी मंदिर में गला काट दिया। इस घटना से पूरे बिहा #PatnaCrime,#BiharNews,#DrugAddiction

सरकारी राइफल से रील बनाना पड़ा भारी! शिवहर की महिला सिपाही निलंबित, जानें पूरा मामला

Sheohar Woman Constable: शिवहर में सरकारी राइफल के साथ सोशल मीडिया पर रील बनाना एक महिला सिपाही को भारी पड़ गया। एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफार #SheoharPolice,#BiharPolice,#ConstableSuspended

कमला नदी में धसना गिरा, एक साथ बच्ची और महिला की मौत; मधुबनी में पसरा मातम

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी के बाबूबरही में कमला नदी में स्नान के दौरान धसना गिरने से एक बच्ची और महिला की जान चली गई। हादसे में एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल #MadhubaniNews,#KamlaRiver,#BiharAccident

दरभंगा में चोरों का खौफ: दो दिन में तीन घरों में सेंधमारी, लाखों की सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी

Darbhanga Crime: दरभंगा में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। दो दिनों में तीन घरों से 20 लाख से अधिक की संपत्ति चोरी हो गई, जिसमें एक मुखिया का घर भी शामिल है। पुलिस की का #DarbhangaCrime,#BiharTheft,#CrimeNewsBihar