केवटी, देशज टाइम्स ब्यूरो। बरियौल वार्ड नौ में रास्ता का अतिक्रमण खाली करने व सरकारी खरंजा उखाड़ने वालों पर मुकदमा दर्ज करने को लेकर इंसाफ मंच प्रखंड इकाई के नेतृत्व में केवटी प्रखंड मुख्यालय पर अनिश्चित कालीन धरना शुरु किया गया। धरना का नेतृत्व इंसाफ मंच के जिला सचिव लक्ष्मण पासवान ने किया। वहीं, धरना स्थल पर शिवलाल पासवान की अध्यक्षता में आयोजित धरना को संबोधित करते हुए भाकपा माले जिला कमेटी सदस्य धर्मेश यादव ने बीडीओ व सीओ पर आरोप लगाते हुए कहा कि महीनों पहले अतिक्रमण खाली करने व खरंजा उखाड़ने वालों पर कार्रवाई के लिए आवेदन दिया गया लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई तो बाध्य होकर धरना शुरु किया गया है जो मांगे पूरी होने तक जारी रहेगा।

इंसाफ मंच के राज्य उपाध्यक्ष नेयाज अहमद ने कहा कि कमजोर लोगो पर हमले तेजी से बढ़ रहा है लेकिन सरकार व प्रशासन लापरवाह बना हुआ है। लगातार हत्या बलात्कार लूट की घटनाओ में बेतहाशा वृद्धि हो रही हैं मोबिलिन्चिंग के जरिए नालन्दा अररिया सीतामढ़ी की धटनाओं में जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की। हत्या, बलात्कार समेत अन्य अपराध पर रोक लगाने में विफल नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग की। साथ ही वामपंथी दलों की ओर से नौ जनवरी को बिहार बंद को सफल बनाने की अपील की। धरना को विपिन पासवान, नित्यानंद गुप्ता, रामलाल मंडल, आशा देवी , कामो देवी ,चानो देवी, शिव कुमार शर्मा, महेंद्र पासवान ने संबोधित किया।







You must be logged in to post a comment.