spot_img

एबीएम काॅलेज की हिंदू छात्रा का अपहरण, जबरन इस्लाम में कराया धर्म परिवर्तन, पुलिस की FIR

spot_img
- Advertisement -
एबीएम काॅलेज की हिंदू छात्रा का अपहरण, जबरन इस्लाम में कराया धर्म परिवर्तन, पुलिस की FIR रांची, देशज टाइम्स संवाद। जमशेदपुर के गोलमुरी डीएस फ्लैट में रहने वाले शुभेंदु दास और मधुमिता दास ने मो. जसीम पर अपनी 21 साल की बेटी सुष्मिता दास के अपहरण की प्राथमिकी गोलमुरी थाने में दर्ज करायी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि धमकाकर अपहरण करने के बाद जसीम ने बेटी का धर्म परिवर्तन कराया है। पीड़ित दंपती ने इस मामले में पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।
देशज टाइम्स अपहृत सुष्मिता के माता-पिता ने बताया कि मोहम्मद जसीम ने हमारी बेटी का अपहरण कर लिया है। घर में घुसकर वह मेरी बेटी के साथ शादी कराने का दबाव डालता था। ऐसा नहीं करने पर पूरे परिवार को जान से मार डालने की धमकी देता था।
शुभेंदु दास ने कहा कि मेरी बेटी एबीएम काॅलेज में बीए इंग्लिश ऑनर्स के अंतिम वर्ष की छात्रा है। 12 मई को वह काॅलेज से एडमिट कार्ड लेने गई थी, लेकिन वापस घर नहीं आयी।
उन्होंने बताया कि मेरी बेटी जब 12वीं में थी तो उस दौरान मो. जसीम उसके साथ ही ट्यूशन पढ़ता था। इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई थी। बुधवार को गोलमुरी थाना प्रभारी रणविजय शर्मा ने बताया कि इस मामले में पहले से परिजनों ने गोलमुरी वर्कर्स फ्लैट निवासी जसीम पर अपहरण का मामला दर्ज कराया है। पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही अपहर्ता को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।एबीएम काॅलेज की हिंदू छात्रा का अपहरण, जबरन इस्लाम में कराया धर्म परिवर्तन, पुलिस की FIR
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार पुलिस पर RJD विधायक भाई वीरेंद्र का तीखा हमला: ‘डायल 112 गश्ती नहीं, मटरगश्ती कर रही!’

Bihar Crime News: राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने बिहार में अपराध और कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरा। उन्होंने डायल 112 पर 'मटरगश्ती' का आरोप लगाया और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से कार#BiharNews,#BhaiVirendra,#BiharPolice

बिहार में जमीन रजिस्ट्री का 17 अगस्त से नया नियम! अब घर बैठे मिलेगी आपकी डिजिटल डीड| जानें कैसे – रजिस्ट्री की प्रक्रिया में...

Bihar Land Registry: बिहार में जमीन रजिस्ट्री का झंझट अब खत्म होने वाला है! 17 अगस्त तक सभी 141 कार्यालयों में पेपरलेस निबंधन लागू होगा। 75 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को घर बैठे ही#BiharLandRegistry,#PaperlessRegistry,#BiharNews

Bihar में 24 कैरेट सोना ₹1.53 लाख पार, क्या साल के अंत तक ₹1.60 लाख होगा? खरीदने से पहले जानें |सोने-चांदी के दामों में...

Patna Gold Price: पटना में सोने और चांदी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। 12 अगस्त को 24 कैरेट सोना 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार, जबकि चांदी 2.35 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर प#PatnaGoldPrice,#GoldSilverRate,#BiharNews

मुजफ्फरपुर NH-27 पर बड़ा हादसा टला! धू-धू कर जली चलती बस से 35 यात्रियों को बचाने वाला हीरो ड्राइवर! आप भी कहेंगे वाह!

Muzaffarpur Bus Fire: मुजफ्फरपुर के बरजी ओवरब्रिज पर चलती यात्री बस में भीषण आग लग गई। चालक की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से 35 यात्रियों की जान बच गई, कोई हताहत नहीं हुआ।#MuzaffarpurBusFire,#BiharNews,#NH27Accident