spot_img

एलएस प्रीति को श्रद्धासुमन अर्पित करते नि:शब्द हो गई हर आंखें

spot_img
- Advertisement -

एलएस प्रीति को श्रद्धासुमन अर्पित करते नि:शब्द हो गई हर आंखेंकेवटी, देशज टाइम्स ब्यूरो। बाल विकास परियोजना कार्यालय केवटी – रनवे में तैनात महिला पर्यवेक्षिका प्रीति प्रिया के असामयिक निधन से आईसीडीएस कर्मी व आंगनवाड़ी सेविका – सहायिका काफी मर्माहत हैं। शनिवार को मर्माहत कर्मियों व आंगनवाड़ी सेविका – सहायिकाओं ने बाल विकास परियोजना कार्यालय में एल एस राजश्री की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित कर श्रद्धाजंलि दी। वक्ताओं ने उनके असामयिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए इसे कार्यालय के लिए अपूर्णिय क्षति बताया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। और परिजनों को इस दुख की घड़ी में सहन शक्ति दे। अंत में दो मिनट मौन रखकर वक्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। सभा में एल एस तनवीर फातमा, राधा कुमारी, बीसीएम नीतीश सहाय, पंसस सीताकांत झा, डाटा ऑपरेटर शंभु कुमार, डीएमएमटीटी रामकरण यादव के अलावे सेविका रीता कुमारी, विनीता कुमारी, रीना कुमारी, यासमीन बॉबी, श्यामा देवी सहित कई मौजूद रहे।

- Advertisement -

उधर,  प्रखंड मुख्यालय में भी बीडीओ महेश चंद्र व सीओ अजीत कुमार झा की संयुक्त अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित की गई। सभा में पंचायती राज पदाधिकारी प्रभाकर कुमार झा, जेई रमण कुमार झा, एमओ संजय कुमार के अलावा अबुल बसर सहित कई मौजूद रहे। इधर,  बीडीओ महेश चन्द्र तथा सीओ अजीत कुमार झा की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित सभा में दो मिनट का मौन रखकर मृतक आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की गई । इस मौके पर प्रखंड पंचायतीराज पदाघिकारी प्रभाकर कुमार झा, जेई रमण कुमार झा, पूर्व थानाध्यक्ष कौशल कुमार, समीर दयाल, अबुल वसर , नथुनी महतो के अतिरिक्त प्रखंड व अंचल कार्यालय के अधिकारी , एवं कर्मियों तथा जनप्रतिनिधि ने भाग लिया। दुसरी ओर एलएस राजश्री की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजन कर शोक संवेदना प्रकट किया गया । इस मौके पर एलएस तनवीर फातमाा , राधा कुमारी, बीसीएम नीतीश सहाय , राम करण यादव , शंभु कुमार के अलावा बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी सेविका व सहायिका मौजूद थे । मालूम हो कि प्रीति प्रिया का निधन 17 जनवरी को दरभंगा के एक निजी अस्पताल में हो गया था। वें कुछ दिनो से बीमार चल रही थी।एलएस प्रीति को श्रद्धासुमन अर्पित करते नि:शब्द हो गई हर आंखें

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime प्रेम विवाह बना जान का दुश्मन! दरभंगा में खुला पत्नी का खौफनाक राज, पति की पीट-पीटकर हत्या

Darbhanga Crime: दरभंगा में एक प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत हुआ। शादी के 10 महीने बाद युवक को पता चला कि उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा है, जिसके बाद ससुरालियों की पिटाई से उसकी मौत#DarbhangaCrime,#BiharNews,#LoveMarriage

Darbhanga Train Fire कोलकाता से दरभंगा आ रही मैथिली एक्सप्रेस में आग की अफवाह! जमुई में यात्रियों ने खिड़की-दरवाजे से कूदकर बचाई जान- मची...

Jamui Train Fire: जमुई स्टेशन पर मैथिली एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से भारी भगदड़ मच गई। यात्री जान बचाने के लिए खिड़की-दरवाजों से कूदने लगे। बाद में पता चला कि यह धुआं ब्रेक#JamuiNews,#MaithiliExpress,#TrainPanic

BPSC का बंपर रिजल्ट! बिहार में 181 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, देखें लिस्ट

Bihar BPSC Result: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं के नतीजे जारी किए हैं। असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 57 और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के 124 अभ्यर्थी अगले चर#BiharBPSCResult,#BPSCExam,#BiharJobs

बिहार के किसानों को बंपर फायदा! 7490 एकड़ में बढ़ेगी गन्ने की खेती, सरकार ने दिया 14.90 करोड़ का तोहफा

Bihar Sugarcane Farming: बिहार सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए 14.90 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इससे 7490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का विस्तार होगा, जिससे किसानों को#BiharSugarcane,#FarmerIncome,#BiharAgriculture