कुशेश्वरस्थान,देशज टाइम्स। जिले के तेजतर्रार एसएसपी बाबूराम ने गुरुवार को तिलकेश्वर ओपी व कुशेश्वरस्थान थाना का निरीक्षण किया। कहा कुशेश्वरस्थान के दूर-दराज इलाकों व सीमावर्ती क्षेत्रों पर सघन नजर रखते हुए तत्काल रात्रि गश्ती में तेजी लाएं। शराब माफिया पर हर हाल में कार्रवाई करें। आम लोगों के सहयोग से ऐसे कारोबारियों को दबोचें। कहा कि लोकसभा चुनाव में मतदान के दिन जिला की सीमा पूरी तरह सील होगी। शांतिपूर्ण व भयमुक्त मतदान के लिए सुरक्षा बलों के साथ-साथ अर्द्धसैनिक बलों की भी तैनाती की जाएगी।
उन्होंने बताया कि जिला क्षेत्र के लिए घुड़सवार पुलिस की मांग की गई है। कुशेश्वरस्थान पहुंचे वरीय पुलिस अधीक्षक ने अपराधियों व शराब माफियाओं के संबंध में बताया, कहा विशेष अभियान चलाकर इन लोगों की गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं, थानों के अभिलेखों का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने कई निर्देश दिए। साथ ही थाना पर आम लोगों से मिलकर क्षेत्रिय भौगोलिक स्थिति की जानकारी भी ली।








You must be logged in to post a comment.