गया, खबरयुग। जिले के आमस थाना क्षेत्र में नवगढ़ गांव के समीप ऑल्टो व ट्रक की शनिवार की सुबह भीषण टक्कर में पांच लोगों की ऑन द स्पॉट मौत हो गई। सड़क हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत से पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल है। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। ग्रामीण राहत, बचाव कार्य में जुट गए। जानकारी के अनुसार, हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हुई है। घटना शनिवार के अहले सुबह की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जीटी रोड पर दर्दनाक हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए।
पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि ओबरा थाना के लवंदना गांव के एक ही परिवार के लोग शादी समारोह से बोकारो लौट रहे थे। तभी नवगढ़ गांव के समीप रोड किनारे खड़े ट्रक में तेज गति से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मारी, जिससे कार में सवार सभी पांच लोगों सच्चिदानंद सिंह, उनकी पत्नी चंचल सिंह के अलावे एक बच्चा समेत एक महिला व पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन के परखच्चे उड़ गए जबकि सभी लोगों के शव बीच सड़क पर ही बिखर गए। बाद में पहुंची पुलिस ने सभी लाशों को स्थानीय अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुटी है।








You must be logged in to post a comment.