spot_img

…और नीतीश ने कहा आज मैं इसी पथ से जाऊंगा सहरसा

spot_img
- Advertisement -

…और नीतीश ने कहा आज मैं इसी पथ से जाऊंगा सहरसा

- Advertisement -

बिरौल, देशज टाइम्स ब्यूरो। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिरौल-गंडौल सड़क का उद़घाटन करने के बाद हनुमाननगर स्थित घोघसड़ टोला में बने पंचायत सरकार भवन परिसर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क के निर्माण होने से सहरसा-दरभंगा की दूरी कम समय में तय की जाएगी। कहा कि 531 करोड़ रुपए से बलुआहा घाट पर पुल का निर्माण हुआ। बलुआहा से गंडौल के बीच की दूरी 12.67 किलोमीटर है लेकिन विषम भौगोलिक स्थिति के कारण 404 करोड़ रुपये उक्त परियोजना पर खर्च हुए। 196 एकड़ जमीन का भू-अर्जन किया गया। इसपर 93 करोड़ 85 लाख रुपये खर्च हुए। यानि परियोजना पर 950 करोड़ की लागत से पुल व एप्रोच पथ का निर्माण हुआ है। सीएम ने कहा कि एनएच-57 से सहरसा की दूरी 150 किलोमीटर है। अब नए मार्ग से इसकी दूरी 42 किलोमीटर हो गई है। आज मैं इसी पथ से सहरसा जाऊंगा। वहां से हेलीकॉप्टर से पटना की उड़ान भरूंगा। कहा कि हम रसियारी से वरूणा घाट तक स्टेट हाइवे-88 का निर्माण करने जा रहे हैं। जल्द ही इस दिशा में कार्य की शुरूआत होगी। कहा कि वरूणा ब्रिज से सीधे हाजीपुर तक की दूरी आसानी के साथ तय की जाएगी।

- Advertisement -

…और नीतीश ने कहा आज मैं इसी पथ से जाऊंगा सहरसा

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि कोसी घाट में बलुआहा के पुल निर्माण की अवधारणा को उतारा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुशेश्वरस्थान से फुलतोरा घाट पर सड़क का निर्माण होगा। इसका शिलान्यास हो गया है।  फुलतोरा से खगडिय़ा रोड के निर्माण पर 243 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इसके रास्ते में सात बड़े पुल का भी निर्माण होगा। इसपर 147 करोड़ रुपये खर्च होंगे। दो साल में यह बनकर तैयार होगा। इससे पूर्व सीएम ने सबसे पहले तीन पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन रिमोट से किया। वहीं, पांच का शिलान्यास किया। इसके बाद उन्होंने सीएम कन्या उत्थान योजना का चेक दो छात्राओं शाहीन प्रवीण व रंजन को दिया। साथ ही बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का भी वितरण किया।

…और नीतीश ने कहा आज मैं इसी पथ से जाऊंगा सहरसा

बिरौल, देशज टाइम्स ब्यूरो के अनुसार, अनुमंडल के कोठीपुल से सहरसा के गंडौल तक निर्माण किए गए 17 नम्बर सड़क की नींव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 18 मई 2013 को रखा था। उन्होंने गौड़ाबौराम प्रखंड के कोठराम स्थित एक मैदान पर आयोजित आमसभा के दौरान इस सड़क का शिलान्यास किया लेकिन इसकी घोषणा शिवनगरी कुशेश्वरस्थान में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान किए थे, जिसका जनवरी 2014 को गेमन इंडिया नाम के सड़क निर्माण कंपनी ने इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया था। पहले तीन फिर उसमें बढ़ोत्तरी करते हुए चार सौ करोड़ से निर्माण किया गया। इसमें दो बड़े पुल व 22 कल्वर्ट का बनाए गए हैं। बिरौल से गंडौल तक इसकी लंबाई तेरह किमी व चौड़ाई 56 मीटर है जबकि इसकी उंचाई छह से आठ मीटर है।

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Crime पटना में खौफनाक मौत! दुर्गा मंदिर में भाई ने चढ़ा दी डेढ़ साल के मासूम की बलि|सिर और धड़ को गमछे में...

Patna Crime News: पटना में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नशे की लत में धुत एक बड़े भाई ने अपने डेढ़ साल के मासूम भाई का देवी मंदिर में गला काट दिया। इस घटना से पूरे बिहा #PatnaCrime,#BiharNews,#DrugAddiction

सरकारी राइफल से रील बनाना पड़ा भारी! शिवहर की महिला सिपाही निलंबित, जानें पूरा मामला

Sheohar Woman Constable: शिवहर में सरकारी राइफल के साथ सोशल मीडिया पर रील बनाना एक महिला सिपाही को भारी पड़ गया। एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफार #SheoharPolice,#BiharPolice,#ConstableSuspended

कमला नदी में धसना गिरा, एक साथ बच्ची और महिला की मौत; मधुबनी में पसरा मातम

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी के बाबूबरही में कमला नदी में स्नान के दौरान धसना गिरने से एक बच्ची और महिला की जान चली गई। हादसे में एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल #MadhubaniNews,#KamlaRiver,#BiharAccident

दरभंगा में चोरों का खौफ: दो दिन में तीन घरों में सेंधमारी, लाखों की सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी

Darbhanga Crime: दरभंगा में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। दो दिनों में तीन घरों से 20 लाख से अधिक की संपत्ति चोरी हो गई, जिसमें एक मुखिया का घर भी शामिल है। पुलिस की का #DarbhangaCrime,#BiharTheft,#CrimeNewsBihar