चुनाव डेस्क, देशज टाइमस। आजमगढ़ कभी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बेहद करीबी रहे अमित जानी अब अखिलेश यादव के खिलाफ ही चुनावी मैदान में ताल ठोकेंगें। यूपी नवनिर्माण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला और कहा कि वे चुनाव में अखिलेश यादव के चेहरे को बेनकाब करेंगे।
- Advertisement -
शुक्रवार को नगर के एक हगार में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान नवनिर्माण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी ने कहा कि वे समाजवादी पार्टी में पिछले सात वर्षों तक अखिलेश यादव के बेहद करीबी रहे हैं। लोग अखिलेश यादव के नीतियों, विचारों और आचारण को आजमगढ़ के लोग नहीं जानते हैं। इनके इसी चाल, चरित्र और चेहरे से नकाब हटाने के लिए इनके खिलाफ चुनावी मैदान में उतरे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास नेता नहीं बल्कि अभिनेता मैदान में है इसलिए उनकी निरहुआ से लड़ाई नहीं बल्कि नेता अखिलेश
यादव से सीधी लड़ाई है। अमित जानी ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव पिछले लोकसभा चुनाव में अपने पिता मुलायम सिंह यादव को चुनाव हराना चाहते थे। उन्होंने आजमगढ़ में मुलायम सिंह यादव का चुनाव फंसने के बावजूद सभी कार्यकर्ताओं को कन्नौज भेज रहे थे। आज वही अखिलेश यादव इस सीट से मुलायम के वारिश बन कर चुनावी मैदान में है। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ किसी का गढ़ नहीं है बल्कि यहां की जनता का गढ़ है।
उन्होंने कहा कि महागठबंधन के नाम पर लूट का गठबंधन बनाकर प्रदेश में उतरे हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव और आजम खां दलितों को गंदगी समझते हैं। कहा 2012 में अखिलेश यादव जब मुख्यमंत्री बने तो वे कहते थे लखनऊ में जो मायावती की मूर्तिया बनी है वह गंदगी का प्रतीक है और इस गंदगी को हटाना है। वही आजम खां भी लगातार विरोध करते थे। लेकिन आज दोनों लोग अपनी दुकान को बचाने के लिए आपस में लूट का गठबंधन कर लिये है।
उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव दलितों और पिछड़ो के दुश्मन हैं। अमित जानी ने कहा कि उनका मकसद केवल अखिलेश यादव को चुनाव में मात देना है। और अगर वह यहां से चुनाव जीतते हैं। तो आजमगढ़ को अपनी कर्मभूमि बनाकर यहां का सर्वागींण विकास करेंगे। गौरतलब है कि अमित जानी वर्ष 2009 में समाजवादी पार्टी का दामन थामें थे और कभी अखिलेश यादव के बेहद करीबीयों में गिने जाते थे। वर्ष 2012 में अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री काल में अमित जानी ने बसपा सुप्रिमों मायावती की मूर्तियों को तोड़कर काफी सुर्खियां बटोरी थी और महाराष्ट्र में यूपी के लोगों पर हमले के बाद वे उन्होंने यूपी नवनिर्माण सेना का गठन किया था।
Darbhanga Crime: दरभंगा में एक प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत हुआ। शादी के 10 महीने बाद युवक को पता चला कि उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा है, जिसके बाद ससुरालियों की पिटाई से उसकी मौत#DarbhangaCrime,#BiharNews,#LoveMarriage
Jamui Train Fire: जमुई स्टेशन पर मैथिली एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से भारी भगदड़ मच गई। यात्री जान बचाने के लिए खिड़की-दरवाजों से कूदने लगे। बाद में पता चला कि यह धुआं ब्रेक#JamuiNews,#MaithiliExpress,#TrainPanic
Bihar BPSC Result: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं के नतीजे जारी किए हैं। असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 57 और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के 124 अभ्यर्थी अगले चर#BiharBPSCResult,#BPSCExam,#BiharJobs
Bihar Sugarcane Farming: बिहार सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए 14.90 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इससे 7490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का विस्तार होगा, जिससे किसानों को#BiharSugarcane,#FarmerIncome,#BiharAgriculture
You must be logged in to post a comment.