spot_img

कमतौल थाना की जीप से तीस फीट तक घिसटाती रही सोनी हार गई जिंदगी की जंग, पटना में इलाज के दौरान मौत तो पूछ रहे लोग क्या अब कमतौल थाना अध्यक्ष पर चलेगा हत्या का केस, कौन देगा परिजनों को इंसाफ, सवालों के बीच मातम व चित्कार से सदमे में परिवार

spot_img
- Advertisement -

कमतौल थाना की जीप से तीस फीट तक घिसटाती रही सोनी हार गई जिंदगी की जंग, पटना में इलाज के दौरान मौत तो पूछ रहे लोग क्या अब कमतौल थाना अध्यक्ष पर चलेगा हत्या का केस, कौन देगा परिजनों को इंसाफ, सवालों के बीच मातम व चित्कार से सदमे में परिवार

 क्या इस मौत मामले में कमतौल थाना अध्यक्ष पर हत्या का केस चलेगा अगर नहीं तो फिर परिवार को इंसाफ कौन देगा। सरकारी खर्चे व कमतौल थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार ने सिर्फ सरकारी खर्चे पर इलाज का खर्चा उठाने की बात कही थी लेकिन अब सोनी की मौत हो चुकी है। सवाल दर सवाल के बीच परिवार फूट रहा है। उसके सामने इंसाफ की राह कहीं प्रशासन बंद ना कर दे यही सोचकर सदमे में डूबा पूरा परिवार शव लेकर गांव पहुंचने की तैयारी में है ,  

कमतौल थाना की जीप से तीस फीट तक घिसटाती रही सोनी हार गई जिंदगी की जंग, पटना में इलाज के दौरान मौत तो पूछ रहे लोग क्या अब कमतौल थाना अध्यक्ष पर चलेगा हत्या का केस, कौन देगा परिजनों को इंसाफ, सवालों के बीच मातम व चित्कार से सदमे में परिवार

मौत के बाद पटना से पहुंची लाइव तस्वीर

- Advertisement -

दरभंगा/मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो टीम।  कमतौल पुलिस की गाड़ी से बीते सोमवार की दोपहर दरभंगा कमतौल एसएच 75 पथ के रघौली गांव स्थित अरुण ठाकुर के दरबाजे के पास करीब तीस फीट तक घिसटती चली गई वाहन से कुचली गई स्थानीय कन्हाई ठाकुर की पुत्री व इंटर की छात्रा सोनी कुमारी की मौत आखिरकार पीएमसीएच में बीती बुधबार की रात करीब डेढ़ बजे हो गई। इस मौत के बाद से कई सवाल अब ग्रामीणों के जेहन में है। ग्रामीण सीधा सवाल प्रशासन से कर रहे कि क्या इस मौत मामले में कमतौल थाना अध्यक्ष पर हत्या का केस चलेगा अगर नहीं तो फिर परिवार को इंसाफ कौन देगा। सरकारी खर्चे व कमतौल थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार ने सिर्फ सरकारी खर्चे पर इलाज का खर्चा उठाने की बात कही थी लेकिन अब सोनी की मौत हो चुकी है। सवाल दर सवाल के बीच परिवार फूट रहा है। उसके सामने इंसाफ की राह कहीं प्रशासन बंद ना कर दे यही सोचकर सदमे में डूबा पूरा परिवार शव लेकर गांव पहुंचने की तैयारी में है। हमनें आपतक सबसे पहले पीएमसीएच की तस्वीर के साथ उस रात की घटना के बाद की वीडियो फुटेज भी आपको दिखा रहे हैं कि कैसे कमतौल पुलिस की जीप से घिसटने के बाद लहूलुहान सोनी की हालत देखकर ग्रामीण आग बबूला हुए। ग्यारह घंटे का महाजाम लगाया। बाद में सरकारी खर्चे पर इलाज की बात पर सभी शांत हुए फिर बिस्फी थाने में सोनी की सहेली जो हादसे के दौरान सोनी के साथ थी के बयान पर बिस्फी थाने में कमतौल थानाध्यक्ष पर एफआईआर दर्ज करवाई उसके बाद बिस्फी थाना प्रभारी ने अज्ञात समेत नामजदों को सड़क जाम करने व पुलिस से धक्का मुक्की करने की एफआईआर दर्ज कराई। सभी खबरें एकबार फिर सामने सिर्फ देशज टाइम्स पर….

- Advertisement -

केस नंबर 1

https://wp.me/pa8JB4-q8

- Advertisement -

तीस फीट तक छात्रा को घिसटती रही कमतौल पुलिस, सड़क पर जली आग
कमतौल थाना की गाड़ी ने इंटर की छात्रा सोनी को रौंदा, स्थिति नाजुक, डीएमसीएच से चिकित्सकों ने किया पीएमसीएच रेफर, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

मधुबनी/दरभंगा, देशज टाइम्स टीम। दरभंगा-कमतौल-बसैठा एसएच 75 पथ पर कमतौल पुलिस की गाड़ी काल बन गई। सोमवार को रघौली गांव के पास अरुण ठाकुर के दरवाजे के सामने कमतौल पुलिस की जीप ने मधुबनी बिस्फी रघौली गांव के  कन्हाई ठाकुर की सत्रह वर्षीय पुत्री व इंटर की छात्रा सोनी कुमारी को कुचल डाला। मौके पर गंभीरावस्था में स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इधर, घटना से आक्रोसित गामीणों ने उक्त पथ को जामकर कमतौल पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। पुलिस वाहन की ठोकर से  जख्मी सोनी के परिजनों ने घटना से आक्रोशित होकर दरभंगा कमतौल एसएच 75 पथ को जामकर कमतौल पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए एसएसपी व डीएम को बुलाने की मांग पर डट गए। इस दौरान करीब छह घंटे तक लोगों ने सड़क जाम कर दिया जिसे बाद में पहुंचे अधिकारियों ने लोगों को समझाकर जाम हटवाया। इस दौरान पथ के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे पूर्णिया, सिलीगुड़ी,.

केस नंबर 2

https://wp.me/pa8JB4-rD

कमतौल थानाध्यक्ष को लगा दंड, सरकार के साथ मिलकर उठाएंगे सोनी के इलाज का खर्च
कमतौल पुलिस की जीप ने घसीटते तीस फीट तक ले गया था सोनी को, घटना के बाद ग्यारह घंटे रहा दरभंगा-कमतौल एसएच 75 जाम, एसडीओ, डीएसपी से वार्ता कर रात करीब बारह बजे हटा जाम

मधुबनी/दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो टीम।  पुलिस की वाहन ने सड़क पर तीस फीट तक घिसटते रहने से दुर्घटना में जख्मी मधुबनी बिस्फी थाना क्षेत्र के रघौली गांव के कन्हाई ठाकुर की पुत्री व इंटर की छात्रा सोनी कुमारी का इलाज अब सरकारी खर्चे पर होगा। आक्रोशित ग्रामीणों की ओर से दरभंगा, कमतौल,मधबापुर एसएच 75 पथ को सोमवार की रात ग्यारह घंटे तक जाम रखने के बाद प्रशासन ने यह फैसला लिया। बीती रात करीब बारह बजे जाकर जाम हटा। वह भी बेनीपट्टी एसडीओ राकेश रंजन, एसडीपीओ पुष्कर कुमार से मिले आश्वासन के बाद। इसमें जख्मी सोनी की इलाज का कुल खर्चा कमतौल थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार व सरकार करेगी। इसके बाद ग्रामीणों का आक्रोश शांत हुआ व यातायात सुचारू रूप से बहाल हो पाया। जानकारी के अनुसार, देशज टाइम्स में यह खबर प्रमुखता से छपी थी जिसके बाद तत्काल एक्शन में आकर प्रशासन ने यह कदम उठाया।

केस नंबर 3

https://wp.me/pa8JB4-tN

सोनी को घसीटने में कमतौल थाना अध्यक्ष पर एफआईआर
देशज टाइम्स खबर का असर : सोनी की सहेली मीनाक्षी ने पुलिस को वही घटना सुनाई जो देशज टाइम्स में छपा था, बताया कि कैसे कमतौल पुलिस की जीप सोनी को घसीटते चली गई, बयान पर बिस्फी थाना में थानाध्यक्ष पर एफआईआर, इधर, विस्फी थाना के कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की गाली गलौज करने के खिलाफ विस्फी थाना प्रभारी नूर आलम ने अठारह नामजद सहित दो दर्जन लोगों पर दर्ज कराई एफआईआर

केस नंबर 4

….और अब जिंदगी की जंग हार गई सोनी
सवाल यही क्या चलेगा हत्या का केस

प्रशासन चुप, व्यवस्था खामोश, किसी अधिकारी ने अब तक नहीं ली सुधि क्या कोई अधिकारी जाएंगे सोनी के परिजनों से मिलने क्या ढ़ांढस बांधने के दो शब्द हैं किसी अधिकारी के पास अगर नहीं तो फिर व्यवस्था को समेट दो…झूठ की नींव पर सरकार को खड़ी करने की कोशिश बंद करो और समझ लो जनता इतनी कमजोर नहीं, उसकी हिम्मत देखा कहां है जहां ने…और दिखा है तो व्यवस्था हिली है, सरकार तक गिरी है, जो भी हो मगर सोच लो….

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के शहीद बेटे फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार की सम्मान राशि पर विवाद, ‘कथित पत्नी’ को मिले 21 लाख, पिता का छलका दर्द –...

Bihar Martyr Controversy: शहीद लेफ्टिनेंट शुभम कुमार की कथित पत्नी को 21 लाख रुपये का चेक मिलने पर विवाद खड़ा हो गया है। पिता का दावा है कि उन्हें इस शादी की कोई जानकारी नहीं थी।#BiharMartyrControversy,#ShubhamKumar,#JehanabadNews

बिहार में 18 जून को ‘डबल अटैक’ से सावधान! लू, 70 किमी/घंटे की आंधी और भारी बारिश का खतरा

Bihar Weather: बिहार में 18 जून को मौसम का 'डबल अटैक' देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने भीषण लू के साथ 70 किमी/घंटे की रफ्तार से आंधी, ओलावृष्टि और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया#BiharWeather,#BiharHeatwave,#WeatherAlert

18 जून को खुलेगी इन 4 राशियों की किस्मत! गुरु-पुष्य योग बदल देगा आपका भाग्य, जानें कैसे?

Bihar Rashifal: गुरुवार, 18 जून को गुरु-पुष्य का शुभ संयोग और गुरु का शनि नक्षत्र में गोचर कई राशियों के लिए खास रहेगा। जानें 12 राशियों का आज का राशिफल और पाएं ज्योतिषीय मार्ग#BiharRashifal,#GuruPushyaYoga,#Horoscope18June

बिहार में गर्मी और उमस से कब मिलेगी राहत? जानें समस्तीपुर के मौसम का हाल और ताजा अपडेट

Bihar Weather: बिहार के समस्तीपुर में डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा ने 17 जून 2026 का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जानें अधिकतम तापमान, आर्द्रता और हव#BiharWeather,#SamastipurNews,#PusaUniversity