spot_img

कामर्शियल एयरपोर्ट के लिए पंद्रह को नारियल फोड़ेगा दरभंगा

spot_img
- Advertisement -

Related image कामर्शियल एयरपोर्ट के लिए पंद्रह को नारियल फोड़ेगा दरभंगाअमर ठाकुर, नई दिल्ली देशज टाइम्स ब्यूरो। दरभंगा में कमर्शियल एयरपोर्ट चालू करने की सारी तैयारी पूरी हो गई है। सिर्फ शिलान्यास के लिए नारियल तोड़ना बाकी है। शिलान्यास पंद्रह दिसंबर तक संभव है। शिलान्यास समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री समेत बिहार सरकार के कई मंत्री व सांसदों के शामिल होंगे। वायुसेना के वरीय अधिकारियों ने भी अपने स्थानीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि दिए गए आदेश का और एयरपोर्ट अर्थोरिटी ऑफ इंडिया के आग्रह को ससमय पालन किया जाए ताकि, सारी तैयारी समय पर हो जाए। ऐसी खबर थी कि इसी महीने के चौबीस नवंबर को शिलान्यास होने वाला था, मगर स्थानीय स्तर पर तैयारी पूरी नहीं हो सकी थी जिस वजह से शिलान्यास की तारीख़ को आगे बढ़ाना पड़ा। लेकिन, निकट समय में कभी भी यहां नारियल तोड़ा जा सकता है। इसकी सारी तैयारी पूरी है। एयरपोर्ट अर्थोरिटी ऑफ इंडिया के दरभंगा अधिकारी जीके चंदना भी इसके लिए जरुरी तैयारी समय पूर्व करने में लगे हैं। जानकारी के अनुसार, सरकार की ओर से 2.3 एकड़ जमीन पहले ही एयरपोर्ट अर्थोरिटी ऑफ इंडिया को उपलब्ध करा दी गई है। अब बस निविदा के तहत परिसर व रनवे का जीर्णोद्धार, टर्मिनल भवन, केबिन आदि का निर्माण तेजी होना शुरू हो जाएगा। जैसे की आपको पहले पता होगा कि 19 सितंबर 2018 को ही दिल्ली की एक कंपनी को रनवे जीर्णोद्धार,  टर्मिनल भवन निर्माण, केबिन निर्माण समेत अन्य निर्माण कार्य की निविदा मिल चुका है। स्थानीय लोगों का कहना है की इस कंपनी ने निर्माण कार्य के दिशा में काम करना शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार, इसी सप्ताह दरभंगा वायु सेना हवाई अड्डे पर एयर शो का आयोजन किया गया जिसमें भारतीय वायुसेना के चार ध्रुव हेलीकॉप्टर ‘सारंग’ हेलीकॉप्टर एरोबेटिक टीम का हिस्सा बनी थी। बकौल विंग कमांडर राजीव रंजन, ‘‘ऐसा पहली बार हुआ जब भारतीय वायुसेना ने बिहार में एयर शो का आयोजन किया है।” हम यहां आपको यह भी बताते चलें कि सारंग टीम की अगुवाई में यहां 17 से 19 नवंबर के बीच पूर्वाभ्यास किया गया व बीस नवंबर को मुख्य कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया था, जो ये बताने के लिए काफी है कि दरभंगा एयरपोर्ट कितना तैयार है। कामर्शियल एयरपोर्ट के लिए पंद्रह को नारियल फोड़ेगा दरभंगा

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

TRE-4 अभ्यर्थियों का हंगामा: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के आवास पर हल्ला बोल – मिला सबसे बड़ा भरोसा, अब 33 हजार पदों पर होगी...

Bihar TRE-4: पटना में TRE-4 शिक्षक भर्ती परीक्षा की मांग कर रहे अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के आवास पर प्रदर्शन किया। मंत्री ने उन्हें 33 हजार पदों पर भर्ती#BiharTRE4,#TeacherRecruitment,#MithileshTiwari

बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर महागठबंधन और NDA की अग्निपरीक्षा! कौन मारेगा बाजी? | पढ़िए Darbhanga समेत कहां होंगे चुनाव कौन हैं वर्तमान...

Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की 8 शिक्षक और स्नातक निर्वाचन सीटों पर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। नवंबर में खाली हो रही इन सीटों पर चुनाव कार्यक्रम जल्द घोषित हो सकता है#BiharMLCElection,#BiharPolitics,#VidhanParishad

Bihar Reservation Politics ‘कुछ जातियां उठा रहीं ज्यादा लाभ’, दलित मंत्री संतोष सुमन ने की आरक्षण समीक्षा की मांग, बिहार में छिड़ी नई बहस

Bihar Reservation: बिहार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने SC-ST आरक्षण में उप-वर्गीकरण की मांग की है। उनका कहना है कि कुछ जातियां आरक्षण का ज्यादा लाभ उठा रही हैं, जबकि जरूरतमंद पीछे#BiharReservation,#SantoshSuman,#DalitPolitics

खुशखबरी! दिसंबर से आपके घर आएगी PNG, खत्म होगा सिलेंडर का झंझट | कर दीजिएगा सरेंडर

Patna News: पटना के बिहटा में दिसंबर से घर-घर पाइप नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन मिलने शुरू हो जाएंगे। NHAI से NOC मिलने के बाद काम में तेजी आई है।#PatnaNews,#BihtaPNG,#GAIL