spot_img

कालाबाजारी का पकड़ा ग्रामीणों ने अनाज, बनाया एमओ को बंधक

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। बहादुरपुर प्रखंड क्षेत्र के दिलावरपुर पंचायत के भैरोपट्टी चौक पर पिकअप पर कालाबाज़ारी के लिए ले जा रहे  जन वितरण प्रणाली के अनाज को ग्रामीणों के जब्त कर जमकर हंगामा किया। बाद में पहुंचे एमओ को घंटों बंधक बना लिया। जविप्र दुकानदार के घर जाकर हंगामा किया। जानकारी के अनुसार, ग्रामीण अनाज पकड़कर हंगामा कर रहे थे। इसकी भनक जब एमओ को लगी तो वह थानाध्यक्ष के साथ मौके पर पहुंचे। एमओ को देखते ही लोगों का आक्रोश और भड़क उठा।लोगों का कहना था कि जन वितरण प्रणाली विक्रेता सविता देवी अक्सर कालाबाजारी करती हैं। यह अनाज उन्हीं का है। इस पंचायत में  कालाबाजारी मार्केटिंग ऑफिसर की मिलीभगत से किया जाता है। पिकअप पर लगभग 25 बोरी अनाज लगी हुई है जिसे जब्त कर बहादुरपुर थाना की पुलिस ले गई। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि कल जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस बात से स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। एमओ को लगभग एक घंटे तक बंधक बनाकर रखा। वहीं, लोगों ने जविप्र विक्रेता के घर पर भी जमकर नारेबाजी की। बाद में स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों को शांत किया।कालाबाजारी का पकड़ा ग्रामीणों ने अनाज, बनाया एमओ को बंधक

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सरकारी कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है …. बुरी खबर! मंत्री अशोक चौधरी ने मानी वेतन में देरी की बात,...

Bihar Government: बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने माना है कि कुछ कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। उन्होंने समस्या को स्वीकार करते हुए समाधान का भरोसा दिलाया। साथ ह#BiharGovernment,#AshokChaudhary,#TejashwiYadav

आपको तो ऐश्वर्या राय मिली थी, फिर गड़बड़ा कैसे गया यह सब?… तेज प्रताप का बड़ा खुलासा- ‘ऐश्वर्या ने मां राबड़ी देवी को पीटा,...

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक के पीछे की वजह बताई है। उन्होंने ऐश्वर्या पर मां राबड़ी देवी को पीटने का गंभीर आरोप लगाया है।#TejPratapYadav,#BiharPolitics,#AishwaryaRai

Darbhanga News बच्चों की जान पर भारी यह स्कूल! बारिश में संकरी पगडंडी पर गिरते छात्र, चोर मचाते शोर… पंखा, पाइप, तार सब गायब...

Bihar School: दरभंगा के जाले स्थित मध्य विद्यालय उर्दू जाले टोला गररी में पढ़ने वाले 300 से अधिक बच्चों को पगडंडी पर जान जोखिम में डालकर स्कूल जाना पड़ता है। बारिश में रास्ता#BiharSchool,#DarbhangaNews,#JaleTola

Madhubani Electricity Accident दर्दनाक… मधुबनी में भाई को बचाने दौड़ी बहन! मौत बनकर नाचीं 11 हज़ार वोल्ट … भाई की PMCH में ज़िंदगी से...

Bihar Electricity Accident: मधुबनी के बेनीपट्टी में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से भाई-बहन झुलस गए। बहन ने रास्ते में दम तोड़ दिया, जबकि भाई की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे पटना रेफर किया#BiharNews,#MadhubaniAccident,#ElectricityHazard