spot_img

कुशेश्वरस्थान में दोस्त बुलाकर ले गया, किशोर की पीट-पीटकर हत्या

spot_img
- Advertisement -

कुशेश्वरस्थान में दोस्त बुलाकर ले गया, किशोर की पीट-पीटकर हत्या   

- Advertisement -

 कुशेश्वरस्थान, देशज टाइम्स ब्यूरो। ईंट-भट्ठे में गुरुवार को किशोर सहोरबा गांव के स्व. मोती यादव के पुत्र पंद्रह वर्षीय रघुनाथ यादव की पीट पीटकर हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना हरौली सहोरबा के बीच स्थित ईंट भट्ठे की है जहां के गड्ढ़े से अघमरे अवस्था में बरामदगी के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिवार के सदस्यों ने अचेत अवस्था में उसे थानीय पीएचसी सतीघाट में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। इलाज के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में ही रघुनाथ की मौत हो गई। मौत की खबर से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।

- Advertisement -

कुशेश्वरस्थान में दोस्त बुलाकर ले गया, किशोर की पीट-पीटकर हत्या

- Advertisement -

चार चार दिन पहले पिता की मौत का मातम मना रहे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार 23 जनवरी की संध्या साढ़े सात बजे पड़ोस के ही उन्नीस वर्षीय बच्चन यादव उसे घर से बुलाकर ले गया। तबसे वह गायब था। रात भर आस-पड़ोस में खोजने के बावजूद वह नहीं मिला। गुरूवार की सुबह घर से कुछ दूरी पर अवस्थित ईंट भट्ठा के गड्ढ़े में अचेत अवस्था में रघुनाथ मिला। उसके शरीर पर कई अंग सहित गले में चोट के निशान थे। रघुनाथ की बरामदगी के काफी देर बाद स्थानीय थाना पुलिस पहुंची और बाद में शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। वहीं बच्चन यादव को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

कुशेश्वरस्थान में दोस्त बुलाकर ले गया, किशोर की पीट-पीटकर हत्या

 

इधर, रघुनाथ की मां साठ वर्षीय वीणा देवी व तीस वर्षीय भाभी सविता देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। गोद में दुधमुंहा बच्चे को लिए सविता व उनकी मां की चित्कार से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। बड़े भाई रामनाथ यादव व मझले भाई विश्वनाथ यादव ने देशज टाइम्स को बताया कि साजिश के तहत रघुनाथ को बुलाकर बेदर्दी से हत्या की गई है। वहीं उनकी मां का कहना है कि मात्र एक पखवारा पूर्व ही रघुनाथ के पिताजी का निधन हुआ था जिसका क्रिया कर्म भी मात्र चार दिन पहले ही समाप्त हुआ है।

कुशेश्वरस्थान में दोस्त बुलाकर ले गया, किशोर की पीट-पीटकर हत्या

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Crime पटना में खौफनाक मौत! दुर्गा मंदिर में भाई ने चढ़ा दी डेढ़ साल के मासूम की बलि|सिर और धड़ को गमछे में...

Patna Crime News: पटना में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नशे की लत में धुत एक बड़े भाई ने अपने डेढ़ साल के मासूम भाई का देवी मंदिर में गला काट दिया। इस घटना से पूरे बिहा #PatnaCrime,#BiharNews,#DrugAddiction

सरकारी राइफल से रील बनाना पड़ा भारी! शिवहर की महिला सिपाही निलंबित, जानें पूरा मामला

Sheohar Woman Constable: शिवहर में सरकारी राइफल के साथ सोशल मीडिया पर रील बनाना एक महिला सिपाही को भारी पड़ गया। एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफार #SheoharPolice,#BiharPolice,#ConstableSuspended

कमला नदी में धसना गिरा, एक साथ बच्ची और महिला की मौत; मधुबनी में पसरा मातम

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी के बाबूबरही में कमला नदी में स्नान के दौरान धसना गिरने से एक बच्ची और महिला की जान चली गई। हादसे में एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल #MadhubaniNews,#KamlaRiver,#BiharAccident

दरभंगा में चोरों का खौफ: दो दिन में तीन घरों में सेंधमारी, लाखों की सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी

Darbhanga Crime: दरभंगा में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। दो दिनों में तीन घरों से 20 लाख से अधिक की संपत्ति चोरी हो गई, जिसमें एक मुखिया का घर भी शामिल है। पुलिस की का #DarbhangaCrime,#BiharTheft,#CrimeNewsBihar