केवटी, देशज टाइम्स।: थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर गांव में मंगलवार को एक महिला की हत्या हो गई है। वैसे परिजन उसे संदिग्ध मौत के आवरण में लपेटने की कोशिश कर रहे लेकिन पुलिस ने शव को जब्त कर हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया है। जानकारी के अनुसार मिथिलेश लाल दास की 48 वर्षीय पत्नी गायत्री देवी की संदिग्ध मौत हो गई है। बड़े पुत्र राजा कुमार ने बताया कि चापाकल पर नहाने गई थी। पांव फिसल जाने से उसके सिर में काफी चोट आई है लेकिन ग्रामीणों की मानें तो महिला के साथ मारपीट की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी ले भी गए लेकिन चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है।
घटना के समय पति मिथिलेश घर पर नहीं थे। इधर, आसन्न लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग के निर्देश पर आदर्श आचार संहिता की घोषणा होते ही प्रखंड स्तर पर प्रशासनिक गतिविधि तेज हो गई है। लोकसभा चुनाव से संबंध रखने वाले सभी राजनीतिक दलों व जनप्रतिनिधियों को आचार संहिता के नियमों का निष्ठापूर्वक पालन करने की जानकारी देने को लेकर मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय में सदर भूमि सुधार उपसमाहर्ता सह केवटी के वरीय प्रभारी पदाधिकारी पुष्पेश कुमार ने राजनीतिक दलों के अध्यक्षों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में श्री कुमार ने आचार संहिता के नियमों से राजनीतिक दलों के अध्यक्षों व जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया। बैठक में बीडीओ महेश चंद्र, सीओ अजीत कुमार झा, निर्वाचन प्रशिक्षक प्रशांत कुमार झा, विधान पार्षद प्रतिनिधि करूणानंद मिश्र, जिपस समीउल्लाह खां समीम, हम के जिला उपाध्यक्ष रमण कुमार मिश्र, कांग्रेस, राजद, जदयू व लोजपा अध्यक्ष नारायणजी झा, अब्दुल मन्नान अंसारी, अहमद रेजा बब्लू, मनोज कुमार गुप्ता, वार्ड सदस्य संघ के अध्यक्ष शाहिल अब्बासी, पंसस भोला कुमार के अलावे समीर दयाल उर्फ दीपक पासवान, उदगार यादव, सलमान अख्तर सहित कई मौजूद थे।








You must be logged in to post a comment.