spot_img

कैश वैन लूटने आए 4 अपराधी पिस्तल, कारतूस, मोबाइल समेत गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

मुजफ्फरपुर, खबरयुग। कैश वैन से बड़ी रकम लूटने की नीयत से जुटे अंतर जिला लुटेरा गिरोह के सरगना समेत चार अपराधियों सारण हरपुर परसा के सन्नी अंसारी व लालबाबू मियां उर्फ अफताब आलम, सरैया बहीलबाड़ा कमतौल के कंचन शुक्ला और तुर्की मधौल के दुखन साह को पुलिस ने दो देसी पिस्टल, चार कारतूस, चार मोबाइल सेट समेत गिरफ्तार कर लिया। गिरोह के पास से पुलिस को कई अन्य सामान भी मिले हैं। गुरुवार को यह जानकारी देते तेजतर्रार एसएसपी मनोज कुमार ने बताया कि कैश वैन से बड़ी रकम की लूट की नीयत से सभी अपराधी तुर्की के मधौल स्थित एक लॉज में जुटे थे। डीएसपी पश्चिमी कृष्ण मुरारी प्रसाद के नेतृत्व में विशेष टीम ने छापेमारी कर तीन अपराधियों को हथियार के साथ दबोचते हुए उनको संरक्षण देने वाले लॉज मकान मालिक दुखन साह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएसपी ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ शीघ्र ही चार्जशीट दायर कर स्पीडी ट्रायल चलाई जाएगी। दो दर्जन से अधिक वारदातों में इनकी संलिप्तता है। सभी तुर्की के मधौल स्थित उक्त लॉज में शरण लिए हुए थे। सूचना पर त्वरित कार्रवाई कर सभी को दबोच लिया गया। इस दौरान एक अपराधी ने भागने की कोशिश की जिसे खदेड़कर पकड़ा गया। छापेमारी में डीएसपी के साथ तुर्की ओपी प्रभारी राजू मिश्रा, योगेंद्र प्रसाद, अनूप कुमार, राजेश कुमार, लालबाबू प्रसाद व सारण पुलिस के कई पुलिसकर्मी शामिल थे।कैश वैन लूटने आए 4 अपराधी पिस्तल, कारतूस, मोबाइल समेत गिरफ्तार

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

70वीं BPSC का बड़ा धमाका: दरभंगा के 3 श्रम अधिकारी रातों-रात बने SDM और Tax Commissioner, जानें कैसे?

Bihar BPSC Result: दरभंगा प्रमंडल के तीन श्रम प्रवर्तन अधिकारियों ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में SDM, राज्य कर सहायक आयुक्त और प्रोबेशन ऑफिसर जैसे प्रतिष्ठित पदों पर चयन पाकर गौरव#BiharBPSCResult,#DarbhangaNews,#SuccessStory

दरभंगा में नौकरी की बंपर सौगात! 200 पदों पर सीधी भर्ती, कोई परीक्षा नहीं, सैलरी 22,000 तक

Darbhanga Job Fair: दरभंगा में 24 जून को लगने वाले कौशल एवं रोजगार मेले में 200 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक बिना परीक्षा नौकरी पा सकते हैं, सैलरी 22,#DarbhangaJobFair,#BiharEmployment,#RozgarMela

NEET Re-Exam: क्या दूसरी बार भी लीक हुआ पेपर? NTA और PIB ने दी बड़ी जानकारी, छात्रों को किया सावधान!

Bihar NEET: NEET UG की दोबारा परीक्षा का पेपर लीक होने का दावा फर्जी निकला। NTA और PIB ने वायरल वीडियो को झूठा बताया और अफवाह फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।#BiharNEET,#NEETPaperLeak,#NTA

iPhone 18 Pro Max: दुनिया की पहली 2nm चिप! ये नए फीचर्स देख आप हो जाएंगे हैरान

iPhone 18 Pro Max: एप्पल का अगला प्रीमियम फोन iPhone 18 Pro Max कई बड़े बदलावों के साथ आ रहा है, जिसमें दुनिया की पहली 2-नैनोमीटर चिप और वेरिएबल अपर्चर कैमरा शामिल है.#iPhone18ProMax,#AppleiPhone,#TechNewsHindi