spot_img

कृषि इनपुट: बिहार के 3.96 लाख किसानों को CM सम्राट चौधरी का गिफ्ट! खाते में पहुंचे 200 करोड़

Bihar Farmers: फसल क्षति से जूझ रहे 3.96 लाख किसानों को मिली आर्थिक राहत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खुद किया अनुदान राशि का हस्तांतरण।

spot_img
- Advertisement -

Bihar Farmers: बिहार के लाखों किसानों को मुख्यमंत्री बिहार सम्राट चौधरी ने सोमवार को बड़ी राहत दी है। राज्य के 13 जिलों के 3.96 लाख किसानों के बैंक खातों में सीधे 200 करोड़ रुपये की कृषि इनपुट अनुदान राशि भेजी गई है। यह सहायता उन किसानों के लिए है जिनकी फसलें खराब मौसम और प्राकृतिक आपदाओं के कारण बर्बाद हो गई थीं।

- Advertisement -

लोक सेवक आवास में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस अनुदान राशि को किसानों के खाते में हस्तांतरित किया। उन्होंने इस अवसर पर बिहार के किसानों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

किसानों के लिए “डबल इंजन” सरकार का वादा

“डबल इंजन की सरकार बिहार के किसानों के लाभ के लिए काम कर रही है।”

- Advertisement -

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जोर देकर कहा कि सरकार किसानों के हितों को सर्वोपरि रखती है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि जिनके आवेदन अभी भी लंबित हैं, उन्हें भी जल्द ही कृषि इनपुट अनुदान की राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

“आगे भी जिन किसानों के आवेदन आए हैं, उन्हें कृषि इनपुट अनुदान की राशि दी जाएगी।”

- Advertisement -

फसल क्षति का कारण और राहत की जरूरत

दरअसल, 2025-26 के दौरान जिन किसानों की फसल को नुकसान पहुंचा था, उन्हें यह जरूरी मदद दी जा रही है। मार्च के तीसरे और चौथे हफ्ते में अचानक आए आंधी-तूफान, बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से रबी की फसलों को बिहार में काफी नुकसान पहुंचा था। सीएम ने इन्हीं प्रभावित किसानों के खातों में मुआवजे की राशि भेजी है।

यह भी पढ़ें:  अभिभावकगण ध्यान दें: मानसून का वेटिंग मोड ON, बिहार के 16 जिले बारिश को तरसे, सूरज कर रहा ‘ओवरटाइम’; अब शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला

कृषि इनपुट अनुदान योजना: किसे कितना मिलेगा लाभ?

कृषि इनपुट अनुदान योजना के तहत सरकार प्राकृतिक आपदाओं जैसे आंधी, बारिश, या सूखाड़ के कारण फसल नुकसान होने पर किसानों को मुआवजा देती है। यह योजना अधिकतम 2 हेक्टेयर तक की भूमि में हुए फसल नुकसान के लिए मान्य है। इस योजना का लाभ केवल भू-स्वामी किसान ही नहीं, बल्कि रैयत और गैर-रैयत (बटाईदार या पट्टे पर खेती करने वाले) किसान भी उठा सकते हैं।

यह भी पढ़ें:  CM Samrat की वर्क प्रोजेक्ट: बंद पड़ी चीनी मिलों में गन्ना उत्पादन फूंकेगा नई जान

इस योजना में न्यूनतम सहायता राशि भी निर्धारित की गई है:

  • असिंचित क्षेत्र के लिए: 1,000 रुपये
  • सिंचित क्षेत्र के लिए: 2,000 रुपये
  • बहुवर्षीय फसलों के लिए: 2,500 रुपये

पीएम किसान सम्मान निधि के बाद एक और बड़ी मदद

हाल ही में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 जून को देश भर के करीब साढ़े नौ लाख किसानों के खातों में पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त के रूप में 2-2 हजार रुपये ट्रांसफर किए थे। अब बिहार के किसानों को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा यह फसल क्षति अनुदान मिलना, उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। यह प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहे किसानों के लिए एक बड़ी राहत है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

BPSC ऑडिटर परीक्षा की तारीख हुई तय! इस महीने होगा आपका इम्तिहान, फटाफट देखें

Bihar BPSC Auditor Exam Date: बिहार लोक सेवा आयोग ने ऑडिटर भर्ती परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। जुलाई में 102 पदों के लिए यह परीक्षा आयोजित होगी, जिससे अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली#BiharNews,#BPSCAuditor,#ExamDate

BIADA की नई उम्मीद: मुजफ्फरपुर में खुलेगा नौकरियों का पिटारा! 39 करोड़ के निवेश से लगेंगे 4 नए उद्योग

Muzaffarpur Industries: मुजफ्फरपुर के औद्योगिक क्षेत्र में 39.42 करोड़ रुपये के निवेश से चार नई विनिर्माण इकाइयां स्थापित होंगी. BIADA की मंजूरी के बाद जल बॉटलिंग, फर्नीचर और इलेक्ट्रि#MuzaffarpurNews,#BiharIndustry,#EmploymentBihar

रो पड़े कीर स्टार्मर: ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने दे दिया अपने पद से इस्तीफा, कहा…

Keir Starmer Resigns: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीअर स्टार्मर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इसे 'देश की बेहतरी' में लिया गया फैसला बताया। पिछले 10 साल में वे कार्यकाल पूरा#KeirStarmer,#UKPolitics,#BritishPM

यात्रियों का दर्द छू- मंतर: पटना वालों के लिए बड़ी खबर! मनमानी ऑटो-ई रिक्शा किराए पर विभाग का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, अब देना होगा...

Bihar Auto Fare Hike: पटना में ऑटो और ई-रिक्शा चालकों द्वारा मनमाने ढंग से बढ़ाए गए किराये पर परिवहन विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। यात्रियों की शिकायत के बाद सख्त कार्रवाई की तैयारी ह#BiharNews,#PatnaAuto,#TransportDepartment