spot_img

खेत गए थे परिजन, घर में लगी आग, ढ़ाई साल की बच्ची खाक, बालक गंभीर

spot_img
- Advertisement -

खेत गए थे परिजन, घर में लगी आग, ढ़ाई साल की बच्ची खाक, बालक गंभीर

- Advertisement -

आकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। मधेपुर थाना क्षेत्र के बांकी गांव में गुरुवार दोपहर तीन बजे अचानक दाउद अंसारी के घर से आग की तेज लपटें उठने लगीं। जब तक लोग आग बुझाने दौड़ते तब तक आग की लपटों में अन्य फूस की घरें भी आ गईं। इस घटना में दाउद अंसारी की ढ़ाई वर्षीय पुत्री रजिया प्रवीण की आग में झुलसने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दाउद का आठ वर्षीय पुत्र अहमद रजा जो  80 प्रतिशत तक झुलस चुका था। उसे ग्रामीणों के सहयोग से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधेपुर लाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया। हांलाकि आग में गंभीर रूप से झुलसे अहमद रजा का इलाज कर रहे डॉ. अंजुम हाशमी ने बच्चे की हालत भी गंभीर बतायी। अगलगी में वार्ड सात के दाउद अंसारी  इशाक अंसारी उर्फ गुलाम अंसारी इदरीश अंसारी व कैलू अंसारी का घर जलकर राख हो गया। अग्निकांड में जेवरात, नकदी, वस्त्र  खाद्यान फर्नीचर सहित अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया।

- Advertisement -

खेत गए थे परिजन, घर में लगी आग, ढ़ाई साल की बच्ची खाक, बालक गंभीर

- Advertisement -

लगभग तीन लाख रुपए से ज्यादा की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना के समय घर पर सिर्फ बच्चे ही थे। सभी वयस्क धान की खेत में मजदूरी करने बाहर चले गए थे। आग पर काबू पाने में भी भारी मशक्कत करनी पड़ी। ग्रामीणों की ओर से आग पर काबू पा लेने के बाद झंझारपुर से अग्निशामक दस्ता पहुंचकर ग्रामीणों की मदद की। मौके पर थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह  सीओ अशोक कुमार सिन्हा, एएसआइ सुधीर कुमार, मुनेश्वर प्रसाद गुप्ता चौकीदार मो. मोइउद्दीन सहित अन्य पुलिस बल के साथ पहुंचकर अग्निकांड का जायजा लिया वहीं पीडि़त परिवारों को हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime प्रेम विवाह बना जान का दुश्मन! दरभंगा में खुला पत्नी का खौफनाक राज, पति की पीट-पीटकर हत्या

Darbhanga Crime: दरभंगा में एक प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत हुआ। शादी के 10 महीने बाद युवक को पता चला कि उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा है, जिसके बाद ससुरालियों की पिटाई से उसकी मौत#DarbhangaCrime,#BiharNews,#LoveMarriage

Darbhanga Train Fire कोलकाता से दरभंगा आ रही मैथिली एक्सप्रेस में आग की अफवाह! जमुई में यात्रियों ने खिड़की-दरवाजे से कूदकर बचाई जान- मची...

Jamui Train Fire: जमुई स्टेशन पर मैथिली एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से भारी भगदड़ मच गई। यात्री जान बचाने के लिए खिड़की-दरवाजों से कूदने लगे। बाद में पता चला कि यह धुआं ब्रेक#JamuiNews,#MaithiliExpress,#TrainPanic

BPSC का बंपर रिजल्ट! बिहार में 181 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, देखें लिस्ट

Bihar BPSC Result: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं के नतीजे जारी किए हैं। असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 57 और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के 124 अभ्यर्थी अगले चर#BiharBPSCResult,#BPSCExam,#BiharJobs

बिहार के किसानों को बंपर फायदा! 7490 एकड़ में बढ़ेगी गन्ने की खेती, सरकार ने दिया 14.90 करोड़ का तोहफा

Bihar Sugarcane Farming: बिहार सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए 14.90 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इससे 7490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का विस्तार होगा, जिससे किसानों को#BiharSugarcane,#FarmerIncome,#BiharAgriculture