spot_img

गांव से निकली रोजगार की रफ्तार

spot_img
- Advertisement -

गांव से निकली रोजगार की रफ्तार

- Advertisement -

राहुल सिंह केवटी, देशज टाइम्स ब्यूरो। दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत ग्रामीण बेरोजगार युवकों को रोजगार, स्वरोजगार व रोजगार परक मुफ्त कौशल प्रशिक्षण के बाद नौकरी के लिए  जिला जीविका की ओर से एक दिवसीय रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन शुक्रवार को रामेश्वरनाथ धर्मशाला में किया गया। मेले का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख रेखा देवी, बीडीओ महेश चंद्र, जिला परियोजना प्रबंधक मुकेश तिवारी सुधांशु, सीओ अजीत कुमार झा, सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र चौपाल व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. निर्मल कुमार लाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। रोजगार मेले में 18 से 35 वर्ष के न्यूनतम 5वीं से ऊपर योग्यता रखने वाले लगभग 688 बेरोजगार युवक व युवतियों का निबंधन हुआ। इसमें विभिन्न कंपनियों की ओर से  242 उम्मीदवारों का चयन प्रथम चरण में किया गया। दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना प्रशिक्षण के लिए 286 का व स्वरोजगार में कौशल प्रशिक्षण के लिए 62 का चयन किया गया। इस रोज़गार मेले में निजी क्षेत्र की कंपनियों वर्दमानयान, नवभारत फर्टिलाइजर,शिव शक्ति एग्रो, वीकेसी. फुटवियर, पीपल ट्री, एसआईएस, डोमिनोस,सेंटआरसेटी के साथ ही कई अन्य कंपनी व दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत मुफ्त आवासीय कौशल प्रशिक्षण उपरांत नौकरी के लिए कई प्रशिक्षण संस्थान के प्रतिनिधियों की ओर से ग्रामीण बेरोजगारों को नियोजित किया गया। मौके पर प्रबंधक रोजगार विश्वजीत कुमार सुमन , प्रखंड परियोजना प्रबंधक रवि रंजन, प्रखंड जीविका कर्मी श्रीदेव सिंह कमल, रंजित कुमार, रमेश कुमार , जगन्नाथ कुमार, रूपा कुमारी, वर्षा कुमारी व एमआईएस प्रणव कुमार, राजेश कुमार झा समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

- Advertisement -

गांव से निकली रोजगार की रफ्तार

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime प्रेम विवाह बना जान का दुश्मन! दरभंगा में खुला पत्नी का खौफनाक राज, पति की पीट-पीटकर हत्या

Darbhanga Crime: दरभंगा में एक प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत हुआ। शादी के 10 महीने बाद युवक को पता चला कि उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा है, जिसके बाद ससुरालियों की पिटाई से उसकी मौत#DarbhangaCrime,#BiharNews,#LoveMarriage

Darbhanga Train Fire कोलकाता से दरभंगा आ रही मैथिली एक्सप्रेस में आग की अफवाह! जमुई में यात्रियों ने खिड़की-दरवाजे से कूदकर बचाई जान- मची...

Jamui Train Fire: जमुई स्टेशन पर मैथिली एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से भारी भगदड़ मच गई। यात्री जान बचाने के लिए खिड़की-दरवाजों से कूदने लगे। बाद में पता चला कि यह धुआं ब्रेक#JamuiNews,#MaithiliExpress,#TrainPanic

BPSC का बंपर रिजल्ट! बिहार में 181 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, देखें लिस्ट

Bihar BPSC Result: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं के नतीजे जारी किए हैं। असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 57 और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के 124 अभ्यर्थी अगले चर#BiharBPSCResult,#BPSCExam,#BiharJobs

बिहार के किसानों को बंपर फायदा! 7490 एकड़ में बढ़ेगी गन्ने की खेती, सरकार ने दिया 14.90 करोड़ का तोहफा

Bihar Sugarcane Farming: बिहार सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए 14.90 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इससे 7490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का विस्तार होगा, जिससे किसानों को#BiharSugarcane,#FarmerIncome,#BiharAgriculture