दरभंगा, देशज टाइम्स। बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा शनिवार को हरपुर गांव पहुंचे। काफिले के साथ पहुंचे अध्यक्ष ने वहां लनामिवि परिसर में एनएसयूआई के कार्यकर्ता की जानकारी लेते हुए जानलेवा हमले में बुरी तरह जख्मी छात्र नेता व जिला उपाध्यक्ष अनिकेत कुमार से मिलकर उनका हाल पूछा।

साथ ही घटना की तीव्र निंदा की। कहा, यह सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है। झा ने कहा, एनएसयू के छात्रों पर जानलेवा हमले की जितनी कड़ी निंदा हो कम है। विवि प्रशासन घटना की उच्च स्तरीय जांच करे। निष्पक्षता कायम रखे।
अध्यक्ष श्री झा के पुत्र युवा नेता माधव झा ने कहा, एनएसयूआई के युवा साथी इन बातों से कतई अडिग नहीं होंगे। हमारा हौसला बुलंद है। कहा, छात्र-छात्राओं के उचित अधिकार के लिए संघर्ष जरूरी है। जिलाध्यक्ष त्रिभुवन कुमार ने कहा,एनएसयूआई पर प्रॉक्टर अजित चौधरी के कहने पर एबीवीपी के गुंडे का कायराना हरकत सभी छात्र देख रहे हैं। अहंकार जल्द खत्म होगा।
प्रदेश सचिव अनुराग सिंह ने कहा, एनएसयूआई के साथियों पर हमला होता देख विवि प्रशासन मूक दर्शक बना रहा। यह शर्म की बात है। प्रशासन को शर्म आनी चाहिए। प्रॉक्टर अजित चौधरी गुंडे पाल रखे हैं। मिलने पहुंचे अध्यक्ष के साथ जिला सचिव नवीन कुमार झा, विश्विद्यालय अध्यक्ष अमित कुमार झा, प्रभारी जीशान खान,एसएम सुमित राय, प्रखंड अध्यक्ष जयशंकर प्रसाद चौधरी, शिवानंद झा, धर्मेंद्र कुमार, कौशल झा सहित दर्जनों नेता मौजूद थे।








You must be logged in to post a comment.