spot_img

गोपालजी ने कहा, मिथिला एक हो गया अटल तेरे कारण

spot_img
- Advertisement -

गोपालजी ने कहा, मिथिला एक हो गया अटल तेरे कारण

- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। भाजपा जिला दरभंगा की ओर से देश के पूर्व प्रधानमंत्री, अजात शत्रु, भाजपा को शून्य से शिखर तक ले जाने वाले, महान कवि, भारत रत्न स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती समारोह सुशासन दिवस के रूप में बुधवार को कार्यकर्ताओं ने मनाया। जिला उपाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर की अध्यक्षता व जिला मीडिया प्रभारी मुकुंद चौधरी के संचालन में आयोजित जयंती समारोह में सर्वप्रथम कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी  के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धाजंलि अर्पित करते उनके बताए मार्ग पर चलने का प्रण किया। वहीं, जयंती समारोह को संबोधित करते बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष माननीय गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि अटल जी का व्यक्तित्व हम सबों के लिए प्रेरणादायक है। उनकी प्रेरणा व मार्गदर्शन हर भारतीयों व प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ताओं को हमेशा मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि चाहे पक्ष हो या विपक्ष वाजपेयी सभी के प्रिय थे।

- Advertisement -

गोपालजी ने कहा, मिथिला एक हो गया अटल तेरे कारण

- Advertisement -

संपूर्ण मिथिला के लोग वाजपेयी की ओर से किए गए कामों को याद करती है। अटल ने दो भागों में विभक्त मिथिला को जोड़कर एक करने का ऐतिहासिक कार्य किया।अटल ने मैथिली को संविधान के अष्टम अनुसूची में स्थान, मैथिली को बीपीएससी, यूपीएससी में स्थान, आकाशवाणी से मैथिली में प्रसारण, ईस्ट वेस्ट कॉरीडोर सहित अनेक महत्वपूर्ण योजना मिथिला में शुरू किए। अटल का जो सपना दरभंगा हवाई अड्डे को लेकर था उसे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरा कर रहे हैं जो मिथिलांचल के लोगों के लिए हर्ष का विषय है। दरभंगा हवाई अड्डे का नाम महाकवि विद्यापति के नाम से करने के लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु, नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा व मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार को संपूर्ण मिथिलांचल की ओर से धन्यवाद दिया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए दरभंगा लोकसभा के प्रभारी सह जिला प्रभारी रामकुमार झा ने कहा, अटल बिहारी वाजपेयी  के कार्यकाल में गांव से गांव को जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना शुरू हुआ।

गोपालजी ने कहा, मिथिला एक हो गया अटल तेरे कारण

किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड, सर्व शिक्षा अभियान, पोखरण में परमाणु विस्फोट जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य अटल जी ने किए। अटल का व्यक्तित्व हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक है। अटल विश्व के पहले नेता थे जिन्होंने यूएनए में हिंदी में भाषण देकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया था। कार्यक्रम मे जिला उपाध्यक्ष डॉ.रामचंद्र पासवान,अंजनी निषाद, जिला मंत्री संतोष पासवान,अमलेश झा,अमित झा,जिला प्रवक्ता रमाशंकर ठाकुर, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष निर्भय शंकर भारद्वाज, मणिकांत मिश्र, ज्योति कृष्ण झा लवली, ओमप्रकाश सिंह, पंकज झा, संगीता साह, रेखा झा, शशि यादव, प्रेम कुमार मिश्र रिंकू, उमेश चौधरी, प्रदीप गुप्ता, विशाल महासेठ, आशुतोष झा, रंजीत चौधरी, रवि कुमार चंद्रवंशी, संजीव गुप्ता, अंकुर गुप्ता, रामाज्ञा चौधरी,धर्मेंद्र मिश्र, मनीष कुमार झा,अरुण कुमार लाल उपस्थित थे।

गोपालजी ने कहा, मिथिला एक हो गया अटल तेरे कारण

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Crime पटना में खौफनाक मौत! दुर्गा मंदिर में भाई ने चढ़ा दी डेढ़ साल के मासूम की बलि|सिर और धड़ को गमछे में...

Patna Crime News: पटना में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नशे की लत में धुत एक बड़े भाई ने अपने डेढ़ साल के मासूम भाई का देवी मंदिर में गला काट दिया। इस घटना से पूरे बिहा #PatnaCrime,#BiharNews,#DrugAddiction

सरकारी राइफल से रील बनाना पड़ा भारी! शिवहर की महिला सिपाही निलंबित, जानें पूरा मामला

Sheohar Woman Constable: शिवहर में सरकारी राइफल के साथ सोशल मीडिया पर रील बनाना एक महिला सिपाही को भारी पड़ गया। एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफार #SheoharPolice,#BiharPolice,#ConstableSuspended

कमला नदी में धसना गिरा, एक साथ बच्ची और महिला की मौत; मधुबनी में पसरा मातम

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी के बाबूबरही में कमला नदी में स्नान के दौरान धसना गिरने से एक बच्ची और महिला की जान चली गई। हादसे में एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल #MadhubaniNews,#KamlaRiver,#BiharAccident

दरभंगा में चोरों का खौफ: दो दिन में तीन घरों में सेंधमारी, लाखों की सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी

Darbhanga Crime: दरभंगा में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। दो दिनों में तीन घरों से 20 लाख से अधिक की संपत्ति चोरी हो गई, जिसमें एक मुखिया का घर भी शामिल है। पुलिस की का #DarbhangaCrime,#BiharTheft,#CrimeNewsBihar