हाजीपुर देशज टाइम्स संवाद। वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर में गुरुवार की सुबह 8 बजे अपराधियों ने यहां फिर एक बार पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती देते हुए अपना दुस्साहस दिखाया। इस बार अपराधियों का निशाना बना हाजीपुर कोर्ट परिसर। सुबह -सुबह एक कैदी मनीष कुमार को अदालती काम काज के लिए जेल से पुलिस अभिरक्षा में कोर्ट लाया गया था। उस कैदी को पुलिस की गिरफ्त से उड़ा ले जाने या अन्य किसी अन्य वजह से अपराधियों ने कई राउंड फाईरिंग की। परिसर में तबतोड़ फायरिंग के बाद अफरा तफरी मच गई। लोग इधर- उधर भागने लगे और समाहरणालय व कोर्ट परिसर के अलावा गांधी चौक के समीप ट्रैफिक दुरस्त रखने के लिए तैनात पुलिसकर्मियों तक के होश उड़ते दिखे।
पुलिसकर्मी ने बताया कि मुख्य मार्ग से सटे दक्षिण दिशा की तरफ वाले परिसर में अपराधियों ने उन पुलिस कर्मियों पर ताबड़तोड़ फाईरिंग शुरू की थी जब पुलिसकर्मी कैदी मनीष को लेकर परिसर में मौजूद थे। इसी बीच अपराधियों ने लगातार कई राउंड गोलियां बरसाई। फिर अपना मकसद पूरा नही होते देख व अपने को पुलिस पब्लिक के चक्रव्यूह में उलझते देख फाईरिंग करते व हथियार लहराते निकल भागे।
नगर थाने के एक अधिकारी के अनुसार इस गोलीबारी में एक कैदी व दो पुलिस कर्मियों को गोली लगी है। उनकी गम्भीर हालत देख बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। घायलों में एक हवलदार , एक सिपाही नालन्दा निवासी 45 वर्षीय कौशल पासवान के अलावा कैदी मनीष कुमार शामिल है। 








You must be logged in to post a comment.