आकिल हुसैन, मधुबनी देशज न्यूज नेटवर्क। घोघरडीहा के स्थानीय प्रखंड के ब्रह्मपुरा में बुधवार को घटिया सड़क निर्माण का विरोध करने पर पूर्व सरपंच पति रामबाबू साह 75 वर्ष के साथ ठेकेदार का मुंशी गालीगलौज वहाथापाई पर उतारू हो गया। जिसके बाद श्री साह बिरोध प्रकट करने के लिए निर्माण कार्य में लगे जेसीबी मशीन के सामने ही बैठ गया। जिसके बाद निर्माण कार्य अवरुद्ध हो गया।ग्रामीणों को इस बात की जानकारी मिली तो साह के समर्थन में सड़क जाम कर दिया और निर्माण में बरती गई अनियमितता की जांच की मांग करने लगे।
सूचना पर अंचल अधिकारीरमण कुमार एवं फुलपरास थानाध्यक्ष पुनि महफूज आलम दलबल के साथ पंहुचे। थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर सड़क जाम को हटा दिया गया। वही घटिया निर्माण केविरोध में सड़क पर धरना पर बैठे रामबाबू साह के साथ अंचल अधिकारी रमण कुमार के व्यवहार से ग्रामीणों में भी नाराज़गी देखी गई। रामबाबू साह निर्माण में हुए लोकल बालू केप्रयोग की जांच के अपने मांगो पर अड़े हुए थे।कार्यस्थल पर मौजूद कनीय अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि मंगलवार को ग्रामीणों के शिकायत के बाद डीएलसी में सुधारकरवाया गया है जबकि रामबाबू साह एवं प्रकाश झा सहित ग्रामीणों का कहना था कि विभाग ने जानबूझकर कार्य प्रारंभ करने से पूर्व प्राक्कलन राशि एवं कार्ययोजना का साइनबोर्डनही लगाया।
जिससे आमजन को निर्माण कार्य में प्रयोग किए जाने वाले में निर्माण सामग्री एवं उसकी मात्रा के बारे में पता नही चले। इसी बात का लाभ उठाकर ठेकेदार ने मंगलवारतक करीब चालीस प्रतिशत डीएलसी कार्य मे सोन बालू के बदले लोकल बालू और अभी भी ढलाई में लाफार्ज कंक्रीटों के बदले बिरला गोल्ड सीमेंट से ढलाई किया जा रहा है।








You must be logged in to post a comment.