spot_img

घर में घुसकर महिला से मारपीट, उधर, ऑन द स्पॉट फैसला

spot_img
- Advertisement -

घर में घुसकर महिला से मारपीट, उधर, ऑन द स्पॉट फैसला

- Advertisement -

आकिल हुसैन, हरलाखी देशज टाइम्स। स्थानीय थाना क्षेत्र के बरही गांव में एक महिला के घर में घुसकर अभद्र व्यवहार करने व मारपीट सहित गले से मंगल सूत्र छीनने के आरोप में थाने में केस दर्ज हुई है। पीड़िता बबिता देवी ने ग्रामीण विजय झा, बेचन झा, बच्चा झा, सुरेंद्र झा व मिथलेशिया देवी पर मामला दर्ज करवाया है। आरोप है कि गत गुरुवार को पीड़िता घर में अकेली थी उसी दौरान ग्रामीण विजय झा घर मे घुसकर जबरन महिला के हाथ पकड़कर अनाप सनाप बोलने लगा। महिला जैसे-तैसे इज्जत बचाकर घर से बाहर भागी। पति के घर आने पर सारी बातें उनको बताई। पति जब उनके घर यह कहने गया कि तुम मेरे घर में क्यों घुसा था तो उनके परिवार के सभी नामजद व्यक्ति ने मारपीट की और धमकी देते हुए वहां से भगा दिया।

- Advertisement -

घर में घुसकर महिला से मारपीट, उधर, ऑन द स्पॉट फैसला

- Advertisement -

उसके कुछ देर बाद सभी नामजद व्यक्ति दरवाजे पर आकर लाठी डंडे से पति के साथ मारपीट करने लगा जब झगड़ा छुड़ाने को गयी तो विजय झा ने गर्दन मे गमछा फंसाकर जमीन पर पटक दिया एवं उसी क्रम मे बेचन झा गले से मंगल सूत्र भी छीन लिया। वहीं दूसरे पक्ष मिथिलेशिया देवी ने भी मारपीट कर जख्मी करने के आरोप में लक्ष्मेश्वर झा अरुण झा सौरभ झा सहित अन्य पर मामला दर्ज करवाया है। इस बावत थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से  दिए आवेदन पर दो अलग-अलग मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

घर में घुसकर महिला से मारपीट, उधर, ऑन द स्पॉट फैसला

जमीनी विवाद में आपसी प्रेम के साथ दिखा निबटारे का रूझान

आकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। पंडौल व सकरी थाना क्षेत्र में लगातार जमीनी विवाद में वृद्धि हो रही है। इसका परिणाम हर थाना दिवस के दिन सकरी व पंडौल थाना पर फरियादियों की संख्या बढ़ने लगी है। पंडौल थाना पर पंडौल थानाध्यक्ष अनोज कुमार व अंचलाधिकारी पंकज कुमार के नेतृत्व में थाना दिवस का आयोजन किया गया। इसमें आधा दर्जन मामलों की सुनवाई की गई। इसमें पंडौल अहरी टोल के शत्रुध्न मोची बनाम हरी मोची के विवाद में दुसरा पक्ष नहीं आया था जिसको अगले तिथि पर पहुंचने के लिए नोटिश देने को कहा गया। लक्ष्मीपुर टोले रामपुर निवासी राम प्रसाद पासवान बनाम बौअन पासवान के विवाद में प्रथम पक्ष तो आया परंतु दुसरा पक्ष अनुपस्थित रहा। तेतराहा निवासी भोगी मुखिया बनाम शंभू मुखिया के बीच के भूमी विवाद में दोनों पक्ष उपस्थित हुआ। दोनों ही पक्ष को अगली तिथि पर अपने गवाह के साथ आने का निर्देश दिया गया। उक्त थाना दिवस के अवसर पर कई अन्य छोटे बड़े मामलों का भी निबटारा किया गया। उक्त थाना दिवस पर थानाध्यक्ष अनोज कुमार, एसीआई अशोक कुमार झा, सौरव कुमार, चौकीदार चंदर यादव, दिनेश पासवान, रविंद्र कुमार समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime प्रेम विवाह बना जान का दुश्मन! दरभंगा में खुला पत्नी का खौफनाक राज, पति की पीट-पीटकर हत्या

Darbhanga Crime: दरभंगा में एक प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत हुआ। शादी के 10 महीने बाद युवक को पता चला कि उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा है, जिसके बाद ससुरालियों की पिटाई से उसकी मौत#DarbhangaCrime,#BiharNews,#LoveMarriage

Darbhanga Train Fire कोलकाता से दरभंगा आ रही मैथिली एक्सप्रेस में आग की अफवाह! जमुई में यात्रियों ने खिड़की-दरवाजे से कूदकर बचाई जान- मची...

Jamui Train Fire: जमुई स्टेशन पर मैथिली एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से भारी भगदड़ मच गई। यात्री जान बचाने के लिए खिड़की-दरवाजों से कूदने लगे। बाद में पता चला कि यह धुआं ब्रेक#JamuiNews,#MaithiliExpress,#TrainPanic

BPSC का बंपर रिजल्ट! बिहार में 181 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, देखें लिस्ट

Bihar BPSC Result: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं के नतीजे जारी किए हैं। असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 57 और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के 124 अभ्यर्थी अगले चर#BiharBPSCResult,#BPSCExam,#BiharJobs

बिहार के किसानों को बंपर फायदा! 7490 एकड़ में बढ़ेगी गन्ने की खेती, सरकार ने दिया 14.90 करोड़ का तोहफा

Bihar Sugarcane Farming: बिहार सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए 14.90 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इससे 7490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का विस्तार होगा, जिससे किसानों को#BiharSugarcane,#FarmerIncome,#BiharAgriculture