spot_img

चार हादसें…दो की मौत

spot_img
- Advertisement -

चार हादसें…दो की मौत

- Advertisement -

आकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। शुक्रवार का दिन सकरी थाना क्षेत्र के नवादा के लिए हादसों का दिन रहा। जहां एक के बाद एक कुल चार हादसे हो गए। इसमें दो की मौत हो गई वहीं एक जीवन और मौत से जूझ रही है। पहली घटना सकरी पश्चिमी पंचायत के नवादा मिन्हैय के निकट एनएच 57 पर उस वक्त हो गई जब मिन्हैय के राजकुमार यादव की पत्नी पुनिता देवी सड़क पार कर रही थीं। उसी समय दरभंगा की ओर से झंझारपुर जा रही सामान से लदा  ट्रक को जीबी ने ठोकर मार फरार हो गया। लेकिन सकरी पुलिस की दिवा गश्ती में निकले एएसआई अरविंद तिवारी के नेतृत्व में पुलिस ने उक्त गाड़ी का पीछा किया, जिसे मनीगाछी थाना क्षेत्र के राजे स्थित टॉल प्लाजा पर पकड़ लिया गया।

- Advertisement -

चार हादसें…दो की मौत घायल महिला को आनन-फानन में लोग दरभंगा डीएमसीएच ले गए जहां वह इलाजरत है और हालत गंभीर बनी हुई है। इसी बीच नवादा कट के समीप एनएच 56 पर यूपी के कुंभी चीनी मिल से चीनी लेकर पूर्णिया मार्केट ले जा रही अठारह पहिया ट्रक ने सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को ठोकर मार भागने लगा। भागने के क्रम में चालक ने नियंत्रण खो दिया जिस कारण ट्रक बीच सड़क पर ही पलट गया। घटना का मुख्य कारण ट्रक की तेज गति रहा। पिछले कुछ दिनों से एनएच 57 पर मरम्मत का काम चल रहा है। इस कारण सड़क को वहां वन वे कर दिया गया है। सकरी पश्चिमी पंचायत के नवादा निवासी सूर्य नारायण सिंह के पुत्र मनोज कुमार सिंह एक शव यात्रा में जा रहा था। उसी समय सड़क पार करने के क्रम में दरभंगा की ओर से आ रहा ट्रक ने उसे धक्का मारते हुए भागने की कोशिश की। भागने के क्रम में कुछ ही दूरी पर ट्रक चालक ने नियंत्रण खो दिया। इससे ट्रक बीच सड़क पर ही पलट गया जिससे ट्रक पर लदा चीनी के सैकड़ों बोरे सड़क पर फैल गए।

- Advertisement -

चार हादसें…दो की मौत

सूचना मिलते ही सकरी थानाध्यक्ष अशोक कुमार एएसआई अरविंद तिवारी पुलिस बल के संग पहुंच ट्रक व चीनी के बोरों को कब्जे में लिया। जबकि चालक व खलासी भागने में सफल रहे। वहीं बुरी तरह घायल मनोज कुमार सिंह को लोग सकरी के नर्सींग होम में ले गए जहां से उसे दरभंगा डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। डीएमसीएच में इलाज के दौरान ही लगभग 45 वर्षीय मनोज सिंह की मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंच कर सदर इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार व पंडौल थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने घटना का जायजा लिया। सकरी थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने तत्काल वाहन की व्यवस्था कर सभी चीनी के बचे हुए बोरों को सड़क से हटवाया तथा सड़क को खाली करवाया। वहीं सकरी पश्चिमी के मुखिया राधा प्रसाद व समाजसेवी निर्मल प्रसाद ने मृतक के परिजनों को कबीर अंत्येष्ठी के तहत तीन हजार रूपए दिए। लोग इन घटनाओं से उबरे नहीं कि तीन बजे के करीब एक हादसा हो गया। सकरी पुरानी बाजार के निकट एनएच 57 पर सड़क पार कर स्कूल  से घर जा रही आठ वर्षीय तुलसी कुमारी अञात वाहन के चपेट में आ गई।

चार हादसें…दो की मौत

सकरी पुरानी बाजार के शंकर साह की चार में से तीसरी बेटी तुलसी कुमारी प्रतिदिन की भांती स्कूल से घर वापस जा रही थी। इसी बीच सड़क पर दरभंगा से झंझारपुर जा रही अज्ञात वाहन उसे कुचल कर भाग निकला। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही लोगों ने एनएच को जाम कर घंटों मुआवजे की मांग करते हुए नारेबाजी किया। मौके पर बीडीओ महेश्वर पंडित सीओ पंकज कुमार, सदर इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार व सकरी थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने पहुंच लोगों से बातचीत कर हर संभव सरकारी सहायता देने का आश्वासन दिया। तब जाकर शाम में जाम हटा। वहीं एक के बाद एक लगातार घटनाओं से जहां प्रशासन परेशान हो गई तो वहीं आम लोग स्तब्ध व डरे हुए हैं। दिन भर चारों ओर इन्हीं घटनाओं की चर्चा होती रही।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Crime पटना में खौफनाक मौत! दुर्गा मंदिर में भाई ने चढ़ा दी डेढ़ साल के मासूम की बलि|सिर और धड़ को गमछे में...

Patna Crime News: पटना में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नशे की लत में धुत एक बड़े भाई ने अपने डेढ़ साल के मासूम भाई का देवी मंदिर में गला काट दिया। इस घटना से पूरे बिहा #PatnaCrime,#BiharNews,#DrugAddiction

सरकारी राइफल से रील बनाना पड़ा भारी! शिवहर की महिला सिपाही निलंबित, जानें पूरा मामला

Sheohar Woman Constable: शिवहर में सरकारी राइफल के साथ सोशल मीडिया पर रील बनाना एक महिला सिपाही को भारी पड़ गया। एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफार #SheoharPolice,#BiharPolice,#ConstableSuspended

कमला नदी में धसना गिरा, एक साथ बच्ची और महिला की मौत; मधुबनी में पसरा मातम

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी के बाबूबरही में कमला नदी में स्नान के दौरान धसना गिरने से एक बच्ची और महिला की जान चली गई। हादसे में एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल #MadhubaniNews,#KamlaRiver,#BiharAccident

दरभंगा में चोरों का खौफ: दो दिन में तीन घरों में सेंधमारी, लाखों की सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी

Darbhanga Crime: दरभंगा में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। दो दिनों में तीन घरों से 20 लाख से अधिक की संपत्ति चोरी हो गई, जिसमें एक मुखिया का घर भी शामिल है। पुलिस की का #DarbhangaCrime,#BiharTheft,#CrimeNewsBihar