spot_img

चाहिए समपार, आक्रोशित लोगों ने रेलवे ट्रैक का कार्य रोका

spot_img
- Advertisement -

चाहिए समपार, आक्रोशित लोगों ने रेलवे ट्रैक का कार्य रोका

- Advertisement -

मनीगाछी, देशज टाइम्स ब्यूरो। मनीगाछी व  मंडन मिश्रा हॉल्ट के बीच ब्रह्मपुरा भटपुरा पंचायत के लोगों की ओर से आवागमन की सुविधा के लिए  गुमती की मांग को लेकर रेलवे ट्रेक में चल रहे काम को रविवार को बाधित कर दिया। जानकारी के अनुसार इस पंचायत के ब्रह्मपुरा व भटपुरा गांव  को जोड़ने वाली संपर्क पथ को रेलवे की ओर से ऊंचा कर दिए जाने व आने-जाने के लिए समपार फाटक की व्यवस्था नहीं कर दिए जाने के कारण ग्राम के लोग काफी आक्रोशित हो गए। गांव के पूर्व मुखिया लल्लन प्रसाद, सरपंच

- Advertisement -

चाहिए समपार, आक्रोशित लोगों ने रेलवे ट्रैक का कार्य रोका

- Advertisement -

समेत उनके पति सुमन कुमार मिश्र, सौरव कुमार,श्रवण कुमार, मनोज कुमार कर्ण, महानंद ठाकुर, ध्यानी यादव ,मंगल यादव,सज्जन साहू ,मुकेश कामती,शंभू सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने बताया कि इस रूट पर जब से रेलवे का परिचालन हुआ तब से दोनों गांव को जोड़ने के लिए यहां पर मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग की व्यवस्था थी, जिससे लोगों को आने-जाने व अपने खेत तक पहुंचने की सुविधा होती थी। वर्तमान में सभी स्कूल कॉलेज व एनएच 57 पर जाने के लिए इसी पीडब्लूडी सड़क से रेलवे पार कर लोगों को जाने का एकमात्र रास्ता है, जिसके अवरुद्ध हो जाने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

चाहिए समपार, आक्रोशित लोगों ने रेलवे ट्रैक का कार्य रोका

जन वितरण का दुकान सिर्फ ब्रह्मपुरा में होने से भटपुरा के सभी महिला-पुरूषों को  सामान लेने के लिए रेलवे ट्रैक पार कर ब्रह्मपुरा आना पड़ता है। वहीं, ब्रह्मपुरा के लगभग 200 छात्र-छात्राएं इस रेलवे ट्रैक को पार कर सरसों पाही स्थित स्कूल कॉलेज जाते हैं, एनएच पर आने के लिए भी उन्हें रेलवे ट्रैक को पार करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में पीडब्ल्यूडी सड़क जो रेलवे क्रॉस कर एनएच 57 तक जाती है समपार  की सुविधा नहीं रहने पर लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इस संबंध में ग्रामीणों ने डीआरएम को आवेदन देकर समपार फाटक देने की गुहार लगाई है। रेलवे ट्रैक का काम करा रहे सेक्शन इंजीनियर इसको लेकर गंभीर हैं।

चाहिए समपार, आक्रोशित लोगों ने रेलवे ट्रैक का कार्य रोका

 

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा के सिंहवाड़ा में गूंजा ‘भारत माता की जय’! BJP नेता – 20 सूत्री अध्यक्ष भोला राय की तिरंगा यात्रा में उमड़े सैकड़ों लोग!...

Darbhanga Tiranga Yatra: दरभंगा के सिंहवाड़ा में भाजपा मंडल अध्यक्ष भोला राय के नेतृत्व में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उत्साह से भाग लिया, देशभक्ति का संदे#DarbhangaNews,#TirangaYatra,#BiharBJP

Bihar Liquor Ban Politics बिहार की शराबबंदी पर JDU में ‘दो फाड़’, क्या नीतीश कुमार बदलेंगे अपना फैसला? | पढ़िए किसने कहा – ‘...

Bihar Liquor Ban: NCAER की रिपोर्ट के बाद बिहार की शराबबंदी नीति पर जदयू में आंतरिक बहस तेज हो गई है। सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने 100% प्रतिबंध को अव्यावहारिक बताया, वहीं प्रवक्ता#BiharLiquorBan,#JDUDebate,#BiharPolitics

मां सिंहासनी के चरणों में CM Samrat थावे मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री चौधरी ! चरणों में टेका माथा … नारियल, चुनरी और प्रसाद |...

Samrat Choudhary: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को थावे मंदिर में मां सिंहासनी के दर्शन किए। उन्होंने राज्य की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए मंदिर के विकास कार्यों की समीक्ष#SamratChoudhary,#ThaweMandir,#BiharNews

Bhagalpur Railway Station छठ पूजा से पहले भागलपुर में रेलवे का बड़ा तोहफा ….मॉड्यूलर वेटिंग हॉल ! यात्रियों की भीड़ होगी नियंत्रित, मिलेगी राहत

Bhagalpur Railway Station: पूर्वी रेलवे के महाप्रबंधक की मंजूरी के बाद भागलपुर रेलवे स्टेशन पर मॉड्यूलर वेटिंग हॉल का निर्माण कार्य शुरू होगा। छठ पूजा से पहले इसे पूरा करने का लक्ष्य है,#BhagalpurRailwayStation,#ChhathPuja,#BiharRailNews