spot_img

छात्र हित में ग्यारह सवाल…चाहिए सीएम लॉ कॉलेज प्रशासन से जवाब

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। सीएम विधि महाविद्यालय की ओर से छात्र हित मुद्दों को लेकर ग्यारह सूत्री मांगपत्र प्राचार्य को सौंपा गया। मांग पत्र महाविद्यालय अध्यक्ष ब्रिज मोहन सिंह के नेतृत्व में सौंपते हुए उपाध्यक्ष अंजली कुमारी, महासचिव अमित कुमार, संयुक्त सचिव संजय कुमार, कोषाध्यक्ष नवनीत रंजन ने बताया कि ग्यारह सूत्री विभिन्न मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है। इसमें  महाविद्यालय का सौंदर्यीकरण,रंग रोहन समेत कक्षा कक्ष की नियमित सफाई, डस्टबिन, कक्षा में लाइट,  छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए पोस्टल कार्ड की व्यवस्था, एनएसएस की तरह स्पोर्ट्स को अविलंब लागू करने, महाविद्यालय में श्यामपट के अलावा अन्य कक्षा उपयोगी समान उपलब्ध कराने, ड्रेस कोड व डिजिटल पहचान पत्र को लागू करने, नियमित प्रायोगिक कक्षा मूट कोर्ट का संचालन, लाइब्रेरी में आधुनिक किताब की व्यवस्था, स्कॉलरशिप  समय से भुगतान, लीगल सेमिनार की व्यवस्था समेत अन्य मांगें शामिल थी। इन सभी  मुद्दों को पंद्रह दिनों के भीतर लागू करने की मांग की गई है। मौके पर पूर्व कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार, राकेश साहू, बालाजी आर्यन, शिवेंद्र कुमार, वरुण, सुमन कुमार, कृष्ण कुमार के साथ दर्जनों अन्य छात्र मौजूद थे।

- Advertisement -

छात्र हित में ग्यारह सवाल...चाहिए सीएम लॉ कॉलेज प्रशासन से जवाब

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ा ऐलान … बिहार में ‘लाइट्स, कैमरा, एक्शन’ ऑन! अब बिहार में शूटिंग करेंगे सुनील शेट्टी, क्या राज्य बनेगा नया फिल्म हब?

Bihar Film Industry: बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने घोषणा की है कि उनकी अगली फिल्म की शूटिंग अक्टूबर से बिहार में शुरू होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात के बाद उन्होंने यह#BiharFilmIndustry,#SunielShetty,#SamratChoudhary

वो 7 शहीद… जरा याद करो पुनपुन की कहानी ‘ शहादत ‘ ! जब पटना सचिवालय पर तिरंगा फहराने की कोशिश में अंग्रेजी हुकूमत...

Bihar Punpun News: किसी भी क्षेत्र की असली पहचान सिर्फ उसकी सड़कों या इमारतों से नहीं बनती, बल्कि उसके गौरवशाली इतिहास और लोगों के बलिदान से भी जुड़ी होती है। बिहार के पटना जिले क#BiharPunpunNews,#PunpunMartyrs,#AugustRevolution1942

पटना में CNG का धमाका: 6 साल में 19 गुना बढ़ी खपत, अब हर दिन 1.40 लाख किलो! | पढ़िए – बढ़ता सीएनजी स्टेशनों...

Patna CNG: पटना में पिछले छह सालों में सीएनजी की दैनिक मांग में 19 गुना की रिकॉर्ड वृद्धि हुई है, जो अब प्रतिदिन 1.40 लाख किलोग्राम तक पहुंच गई है। गेल इंडिया द्वारा स्टेश#PatnaCNG,#BiharNews,#CNGConsumption

विराट रामायण मंदिर में भक्तों का इंतजार खत्म! सावन में अब कर सकेंगे इस खास 33 फीट ऊंचे मुख्य सहस्त्रलिंग के दर्शन

East Champaran News: पूर्वी चंपारण के विराट रामायण मंदिर में भक्तों को बड़ी राहत मिली है। निर्माणधीन मुख्य सहस्त्रलिंग की बजाय अब लघु सहस्त्रलिंग के दर्शन और पूजा-अर्चना की जा सकेगी#EastChamparanNews,#ViratRamayanMandir,#Sahastraling