spot_img

छा गए अपराधियों पर दरभंगा के नए सिंघम बाबू राम, तमंचे पर डिस्को…शुरू

spot_img
- Advertisement -

छा गए अपराधियों पर दरभंगा के नए सिंघम बाबू राम, तमंचे पर डिस्को...शुरू

- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। एसएसपी बाबू राम के कमान संभालते ही अपराधियों के साथ शराब माफियाय पर नकेल की कवायद तेज हो गई है।पुलिस ने शानदार कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में शराब के साथ कारोबारी को दबोच लिया है वहीं, हथियार के साथ एक अन्य अपराधी को भी पकड़ा है। जानकारी के अनुसार,  पुलिस ने बड़ी मात्रा में शराब के साथ अग्नेयास्त्र भी बरामद किया गया है। एसएसपी बाबू राम ने शनिवार को बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर बहादुरपुर थाना क्षेत्र के हाउसिंग कॉलोनी के एक जर्जर मकान में छापेमारी कर पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बरामद किया है। वहीं, सामने खड़ी मिनी ट्रक यूपी से बड़ी संख्या में रॉयल स्टैग कंपनी का 750 की 130 बोतल व 375 का 456 बोतल 180’ का 2668 बोतल व मैकडॉवेल कंपनी के 750 का 40 बोतल के साथ सोफी अनामिका कंपनी का नेपाली शराब 300 का 600 बोतल कुल 782 लीटर व 180 लीटर नेपाली शराब बरामद किया है। एसएसपी बाबूराम ने बताया कि मामले को लेकर बहादुरपुर थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं, धंधे में लिप्त ख्वाजासराय का रहने वाला मो. अब्बास के पुत्र मो. जाकिर को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, बाजितपुर छपलिया में छापेमारी कर जितेंद्र कुमार महतो थाना बहादुरपुर के घर से 375 के चार बोतल के साथ एक देसी कट्टा चार जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। इसको लेकर बहादुरपुर थाने में अलग से एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं, जितेंद्र कुमार महतो को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि योगदान के समय शराब माफिया के खिलाफ कार्रवाई को प्राथमिकता बताने वाले एसएसपी बाबू राम ने आते ही कार्रवाई भी तेज कर दी है वहीं अपराधियों के हौंसले भी पस्त होते नजर आ रहे हैं।

- Advertisement -

छा गए अपराधियों पर दरभंगा के नए सिंघम बाबू राम, तमंचे पर डिस्को...शुरू

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मधुबनी CSP लूटकांड का पर्दाफाश! ग्रामीणों ने दबोचा था एक बदमाश, ‘मास्टरमाइंड’ और ‘लाइनर’ भी गिरफ्त में

Madhubani CSP Loot: मधुबनी में सीएसपी लूटकांड का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। एक 'लाइनर' समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। ग्रामीणों ने एक बदमाश को पहले ही पकड़#MadhubaniPolice,#BiharCrime,#CSPLoot

मधुबनी में कोर्ट का कड़ा संदेश: अवैध हथियार रखने पर 2 साल की सीधी जेल, जानें पूरा मामला

Madhubani Arms Act: मधुबनी में अवैध हथियार रखने के मामले में दो युवकों को दो साल की कठोर कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई गई है। बेनीपट्टी अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने#MadhubaniNews,#ArmsAct,#BiharCrime

दरभंगा के DM का बड़ा फैसला! इस पोर्टल पर अब नहीं चलेगी लापरवाही, आम जनता को होगा सीधा फायदा

Darbhanga DM: दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने सहयोग पोर्टल पर लंबित आवेदनों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। अब सरकारी कामकाज में देरी#DarbhangaNews,#BiharAdministration,#SahyogPortal

बिहार के प्रोजेक्ट्स में देरी पर बड़ा एक्शन: सचिव प्रणव ने दिए सख्त निर्देश, अब नहीं होगा कोई समझौता!

Bihar Construction Projects: बिहार के भवन निर्माण विभाग ने राज्य की प्रमुख परियोजनाओं में हो रही देरी पर सख्त रुख अपनाया है। सचिव प्रणव कुमार ने अधिकारियों को गुणवत्ता और समय-सीमा पर कोई सम#BiharConstructionProjects,#PranavKumar,#PatnaNews