पटना, देशज टाइम्स। जदयू ने बीएसएफ के बहाने केंद्र सरकार खासकर गृहमंत्री पर हमला बोला है। कहा है, बीएसएफ के जवान बांग्लादेशियों की घुसपैठ करवा रहे हैं।उनकी संपत्ति की जांच कराइए। एनडीए के सहयोगी जदयू ने बीएसएफ पर बड़ा आरोप लगाते तत्काल ऐसे लिप्तों पर कार्रवाई की मांग की है।
जदयू ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को नसीहत भी दे डाली कि ऐसे अधिकारियों की संपत्ति की जांच करानी चाहिए, जो वर्मा और बांग्लादेश के बॉर्डर पर आठ साल से तैनात हैं। जदयू प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा, बीएसएफ की मदद से बांग्लादेशी घुसपैठिए देश के अंदर आते हैं। बॉर्डर पर बीएसएफ के अधिकारी पांच हजार लेकर घुसपैठियों को देश में प्रवेश कराते हैं।

उन्होंने कहा कि यह रेट फिक्स है।जदयू प्रवक्ता ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पक्ष लेते हुए भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। साथ ही गृहमंत्री अमित शाह को भी बड़ी नसीहत दे डाली है। जदयू प्रवक्ता अजय आलोक ने यह भी कहा कि सिर्फ पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को कोसने से काम नहीं चलेगा।








You must be logged in to post a comment.